फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

बेटे पर घूम रही शक की सुई, घर से फरार

Wed, 22 Jul 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
crime
वृद्ध हत्याकांड
विज्ञापन

कासगंज। थाना गांव में वृद्ध की हत्या के मामले में शक की सुई उसके बेटे पर घूम रही है। हत्या के बाद से वह घर से फरार है। पुलिस ने उसकी पत्नी और बच्चों से भी पूछताछ की है। साथ ही कई पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे संपत्ति का कारण मान रही है।
वृद्ध राजबहादुर के तीन बेटी और दो बेटे हैं। सभी शादीशुदा हैं। बड़ा बेटा विनोद गुजरात में रहता है। वहीं छोटा बेटा मनोज अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता था। वृद्ध अपनी बड़ी बेटी पिंकी के यहां पटियाली क्षेत्र के गांव गिरीधरलालपुर में रह रहा था। बीते दो महीने पहले मनोज पत्नी संतोष और पांच बच्चों के साथ गांव आ गया था और वृद्ध को बहन के यहां से घर बुला लाया। पुलिस का मानना है कि बेटे को शक था कि कहीं पिता संपत्ति बेटियों के नाम न कर दें।
विज्ञापन

बेटी को लौटाया था कर्ज
पुलिस ने मृतक की बेटियों से भी पूछताछ की। जिसमें पता चला कि वृद्ध की पत्नी कैंसर पीड़ित थी। उसके इलाज में बड़ी बेटी पिंकी ने लगभग 3 लाख रुपये खर्च किए थे। पिता ने कुछ दिनों पहले ही जमीन पट्टे पर उठाकर और कर्ज आदि लेकर बेटी को रुपये लौटा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंह में ठूंस दिया कपड़ा
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो देखा कि मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने माना है कि हत्यारे ने उसकी आवाज को दबाने के लिए यह कदम उठाया। चेहरे पर गंभीर निशान बेरहमी से हत्या की गवाही दे रहे थे।

- प्रथम दृष्टया जांच में शक की सुई बेटे पर घूम रही है। पूछताछ में मिली जानकारी और बेटे के फरार होने से शक और बढ़ गया है। उसकी तलाश की जा रही है। अलग-अलग पहलुओं पर जांच जारी है। - शैलेंद्र गौतम, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed