{"_id":"5f15c4768ebc3e63cd624334","slug":"crime-kasganj-news-agr451281937","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का लगाया आरोप
विज्ञापन
कासगंज में एएसपी से मिलने पहुंचे हत्या का शिकार महिला के परिजन
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के बड्डूू नगर में तीन दिन पूर्व हुई महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी ने होने पर परिजन अपर पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। साथ ही हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी की। अपर पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को शीघ्र ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
भूरी बेगम (42) निवासी बड्डूू नगर की हत्या तीन दिन पूर्व उसके पति खालिद मियां ने दूसरी शादी करने के लिए कर दी थी। इसमें उसके बहनोई नईम निवासी किसरोली रोड व तीन भांजों ने साथ दिया था। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सोमवार को परिजन एवं रिश्तेदार पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने कोतवाली पुलिस पर लापरवाही बरतने के साथ ही गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान भाई भूरा, सम्मू, बसुआ, आरिफ, बेटा शकिर, तारिक बहन सन्नो, बहनोई हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
- हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। सर्विलांस टीम भी सक्रिय है। जल्द ही हत्यारे गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे। - आदित्य वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक।