{"_id":"601e9d218ebc3e49f53fbd0f","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4794906111","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल न देने पर डंपर चालकों को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल न देने पर डंपर चालकों को पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। क्षेत्र में फ्लाईओवर निर्माण में मिट्टी डालने आए एक डंपर चालक ने जब अंजान लोगों को डीजल देेने से मना किया। तो आरोपियों ने उसे सरिया से पीटकर घायल कर दिया। बचाने आए दूसरे चालक को भी पीटकर अधमरा कर दिया। शुक्रवार रात हुई इस वारदात के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र में एनएच91 पर फ्लाई ओवर का निर्माण चल रहा है। गाजीपुर निवासी इंजीनियर अश्विनी तिवारी साइट का काम देख रहे हैं। शुक्रवार रात दो डंपर से साइट पर मिट्टी डालने का काम चल रहा था। रात करीब 11 बजे तीन अंजान लोग आए और डंपर चालक सरफराज निवासी गांव दहरा हापुड़ से डीजल मांगने लगे। अंजान लोगों को उसने डीजल देने से मना किया तो वे लोग हमलावर हो गए। सरफराज को लाठी डंडा और सरिया से पीटकर घायल कर दिया।
इस बीच बचाने आए दूसरे डंपर चालक अलीजान निवासी गांव बेलसी बदायूं को भी पीटा। हमलावर उसे करीब 10 फीट की ऊंचाई से फेंक कर भाग गए। शोर शराबा सुनकर अश्विनी व साइट पर मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।