{"_id":"5d92414c8ebc3e93c1260bbe","slug":"crime-in-mainpuri-mainpuri-news-agr408406621","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, युवक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, युवक को लगी गोली
विज्ञापन
बेवर के गांव जलालपुर में मारपीट के बाद पीड़ितों से पूछताछ करते सीओ प्रयांक जैन
- फोटो : MAINPURI
बेवर। गांव जलालपुर चिलौंसा में सोमवार की सुबह दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में नौ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने अस्पताल में उनका मेडिकल कराया है। मामले में दोनों पक्षों में तहरीर दे दी है।
थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर चिलौंसा निवासी राकेश और वीरपाल पक्ष के बीच कुछ बातों को लेकर रंजिश चल रही है। सोमवार को दोनों पक्ष सामने आ गए और जमकर मारपीट व पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसमें राकेश पक्ष का 27 वर्षीय नीलेश कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। मारपीट में राकेश, आदेश व राकेश का पुत्र शिवम घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के वीरपाल, योगेंद्र, गिरिवर लाल, अमर सिंह, रतन सिंह, बलराम भी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद सीओ प्रयांक जैन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे पर मारपीट व जानलेवा हमला किए जाने की शिकायत दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
यह है विवाद की वजह
पुलिस के अनुसार गांव निवासी राकेश पाल की 18 वर्षीय पुत्री बबीता की मार्च में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता ने गांव निवासी वीरपाल के पुत्र गौरव के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया था। आरोपी अभी जेल में बंद है। दोनों पक्ष के बीच तभी से रंजिश चली आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को भी विवाद की वजह उक्त घटना ही थी।
दोनों पक्ष के बीच हुए विवाद में एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-जसवीर सिंह सिरोही, इंस्पेक्टर