फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crime branch has seized 192 kg silver from courier operator in Agra at Jewar toll plaza

192 किलो चांदी पुलिस ने पकड़ी: देश में चांदी की सबसे अधिक मांग वाला शहर आगरा, पायल बनाने को हर दिन आ रही 10 टन

Fri, 24 May 2024 12:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 May 2024 12:44 PM IST
सार

आगरा में 192 किलो चांदी पुलिस ने पकड़ी है। देश में चांदी की सबसे अधिक मांग वाला शहर आगरा है। यहां पायल बनाने को हर दिन 10 टन आ रही है। 

विज्ञापन
Crime branch has seized 192 kg silver from courier operator in Agra at Jewar toll plaza
टोल प्लाजा से गुजरते वाहन।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कमला नगर के कारगो कूरियर संचालक राजेश जैन से 192 किलो चांदी पलवल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जेवर टोल प्लाजा पर पकड़ी है। एक्सप्रेस-वे और दिल्ली हाईवे के साथ ट्रेन आदि से आगरा में हर दिन 10 टन से ज्यादा की चांदी तो सिर्फ पायल बनाने के लिए आ रही है। देश में सबसे ज्यादा चांदी की खपत आगरा में है, जो पायल बनाने के लिए उपयोग हो रही है।

विज्ञापन


नमक की मंडी, किनारी बाजार, चौबेजी का फाटक, सराफा बाजार, शाहगंज समेत शहर में चांदी के व्यापारियों के लिए चुनाव का एक महीना सन्नाटे में चला। आगरा में मतदान होते ही व्यापारियों ने चांदी मंगवाई तो 192 किलो चांदी पुलिस ने पकड़ कर आयकर विभाग को सौंप दी। 
विज्ञापन


आगरा में हर दिन वाराणसी की मंडी से कच्ची चांदी आ रही है तो दिल्ली से 999 कट वाली चांदी मंगवाई जा रही है। दिल्ली से कूरियर सर्विस के जरिए चांदी की पायल बनाने वाले चांदी मंगवाते हैं। हर दिन करीब 10 टन चांदी पायल में ही इस्तेमाल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ियों ने काम किया बंद

नमक की मंडी और चौबेजी का फाटक के चांदी कारोबारियों ने एक महीने में पायल का काम बेहद कम कर दिया। दरअसल, आंकड़ियों ने चुनाव के दौरान सख्त चेकिंग के चलते चांदी लाने का काम बंद कर दिया था। आंकड़िया चांदी कारोबार के कूरियर हैं जो दूसरे शहरों से चांदी लाकर सप्लाई देते हैं। 


चांदी कारोबारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर टोल प्लाजा पर पुलिस जांच के नाम पर चांदी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। वहीं, पलवल के रूट से लाने पर पलवल पुलिस राजेश जैन की तरह ही उनके माल से चांदी निकाल लेती है। राजेश जैन के साथ हुई घटना के बाद आंकड़ियों ने चांदी लाने का काम बंद कर दिया।

पुलिस नहीं कर रही सहयोग

दिल्ली में मयूर कारगो कूरियर चला रहे आगरा के कमला नगर निवासी राजेश जैन के बेटे विशाल जैन ने बताया कि उनके मामले में वह नोएडा पुलिस और पलवल पुलिस से शिकायत कर चुके हैं। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। चांदी लाने ले जाने का काम पूरी तरह से बंद हो चुका है। 15 दिन से बेरोजगार हैं। पुलिस से सहयोग नहीं मिल रहा है। आयकर के सामने बिल भी पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed