फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricketer Yusuf Pathan inaugurated Cricket Academy in Vrindavan Mathura

मथुरा: वृंदावन में क्रिकेटर यूसुफ पठान ने किया क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन, बच्चों को सिखाए बैटिंग के गुर

Sat, 18 Sep 2021 08:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Sep 2021 08:24 PM IST
सार

क्रिकेटर युसूफ पठान ने शनिवार को वृंदावन में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स के 25वें सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकी बताई। इस मौके पर युसूफ पठान ने कहा कि वृंदावन के उभरते खिलाड़ियों का सपना पूरा होगा। 

विज्ञापन
Cricketer Yusuf Pathan inaugurated Cricket Academy in Vrindavan Mathura
क्रिकेटर यूसुफ पठान ने किया सीएपी सेंटर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्सा रहे हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने शनिवार को वृंदावन के हैरिटेज स्कूल में अपने उत्तरप्रदेश के चौथे सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड, मजबूत ऑन-ग्राउंड पाठ्यक्रम और उच्च स्तरीय क्रिकेट कोचिंग देने वाले विशेषज्ञों की एक टीम के साथ यह नया 25वां क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स (सीएपी) सेंटर वृंदावन क्षेत्र में उभरते हुए खिलाड़ियों के सपनों को पूरा करेगा। 

विज्ञापन


सीएपी सेंटर के डायरेक्टर यूसुफ पठान ने छात्रों के साथ बातचीत के दौरान उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपने उच्चतम स्तर पर क्रिकेट खेलने के अनुभव बांटे। उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अपने लक्ष्यों को पाने के लिए समर्पण और कड़ी मेहनत के महत्व पर जोर दिया। 
विज्ञापन


बैंटिंग कर सेंटर की शुरुआत की
यूसुफ पठान ने कहा कि सीएपी सेंटर में रजिस्ट्रेशन को लेकर इस नए केंद्र को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि आगे 20 और क्रिकेट अकादमी शुरू करने का लक्ष्य है। इस मौके पर उन्होंने क्रिकेट खेलकर सेंटर की शुरुआत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सरकार की कोशिशों के बाद नई प्रतिभाएं आ रहीं आगे’
क्रिकेटर यूसुफ पठान ने कहा कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का ही नतीजा है कि आज नई प्रतिभाएं सामने आ रहीं हैं। यह आने वाले भविष्य के लिए अच्छा है। 

हाथियों की 'अनूठी दुनिया': युसूफ पठान ने किया हाथी संरक्षण केंद्र का भ्रमण, 'नीना' और 'जारा' से मिले

उन्होंने कहा कि भारत में बहुत टैलेंट है और जहां-जहां हमें टैलेंट मिल रहे हैं, उन्हें आगे लाया जा रहा है। यहां नेशनल लेबल की प्रेक्टिस बच्चों को मिलेगी। यहां टफ विकेट के साथ सिमेंट विकेट भी मिलेगा। इससे पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने मैदान में बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाए।  


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed