{"_id":"69079ec08d4014193c05c861","slug":"cricketer-poonams-village-has-been-in-darkness-for-five-days-with-potholes-on-the-road-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-148187-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: क्रिकेटर पूनम के गांव में पांच दिन से अंधेरा, सड़क में गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: क्रिकेटर पूनम के गांव में पांच दिन से अंधेरा, सड़क में गड्ढे
Sun, 02 Nov 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 11 महुआहार में फुंके ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
घिरोर। विदेश तक में परचम लहराने वाली घिरोर की बेटी महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान पूनम यादव पर लोगों को गर्व है। उनके गांव में पांच दिन से अंधेरा है। बिजली नहीं होने से रविवार को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल मैच को नहीं देख पाने से ग्रामीणों में मायूसी है।
विकासखंड घिरोर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्होर पछां के गांव महुआहार के रहने वाले सेवानिवृत्त सैनिक रघुवीर सिंह की पुत्री पूनम यादव ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनके गांव में पांच दिन से ट्रांसफाॅर्मर फुंका है। गुहार के बाद भी विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
रविवार को महिला क्रिकेट टीम भारत और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मैच है। इसे लेकर लोगों में उत्साह है। महुआहार के रहने वालों की उम्मीद पर विद्युत निगम की लापरवाही से पानी फिर गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक फुंका हुआ ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदलवाया गया है। इसके चलते वह अपनी बेटी का प्रदर्शन देखने से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन
गांव की बेटियां प्रियांजलि, हिमानी, शिखा, शिवानी, सिंकी का कहना है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका से है। बेटियों से लेकर गांव के लोगों में क्रिकेट मैच देखने की उत्सुकता है। पूनम के ताऊ हाकिम सिंह, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, कायम सिंह, छोटेलाल, सत्यवीर सिंह, लखपति सिंह, शीलेश यादव ने गांव में प्रदर्शन करके समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
गांव जाने वाले रास्ते में गड्ढे ही गड्ढे
पूनम के गांव के लिए जाने वाले कुरावली रोड से गांव महुआहार का एक किलोमीटर रास्ता वर्ष 2015 में बना था। 10 वर्ष बीत जाने के बाद आज तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी। इसके चलते गिट्टी उखड़ जाने से सड़क गड्ढा युक्त हो गई है। यह लिंक मार्ग कंजाहार, नगला बौना गांव को जोड़ता है।
पूनम को मिल चुकी बड़ी जिम्मेदारी
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बीसीसीआई की घरेलू सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए पूनम को उप्र की कप्तानी दी थी। कमला क्लब, चंडीगढ़ में अभ्यास मैच खेला गया। इसी समय घरेलू श्रंखला के लिए टीम की घोषणा की गई। टीम की कमान लेग स्पिनर पूनम यादव को मिली। ताऊ बलवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2007 से 2012 तक उप्र और उसके बाद रेलवे से खेलते हुए पूनम भारतीय टीम की मुख्य गेंदबाज रही हैं। उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अनुभव को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि पूनम अंतरराष्ट्रीय मंच पर 58 एक दिवसीय और 72 टी-20 क्रिकेट मुकाबलों में खेल चुकी हैं।