{"_id":"6ac3b12f61eb41ef330ee807","slug":"cricketer-lucky-parashar-selected-for-uttarakhand-team-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: क्रिकेटर लकी पाराशर का उत्तराखंड टीम में चयन, गांव में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: क्रिकेटर लकी पाराशर का उत्तराखंड टीम में चयन, गांव में खुशी की लहर
Mon, 05 Oct 2026 08:07 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर लकी पाराशर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के गांव इटौरा के क्रिकेट खिलाड़ी लकी पाराशर का उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। रविवार शाम उत्तराखंड अंडर-19 टीम की सूची जारी हुई है। अब वह आठ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले अंडर-19 मुकाबले में उत्तराखंड की ओर से मैदान पर उतरेंगे। लकी के भाई किशन पाराशर एवं अभिषेक ने बताया कि बेटे को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। पढ़ाई के साथ उसकी क्रिकेट में खास रुचि रही है। करीब पांच साल से वह कोच गुरदीप सिंह रावत के नेतृत्व में क्रिकेट की बारीकियां सीख रहा है। ताजगंज कलाकृति के समीप राधा माधव क्रिकेट अकादमी में लकी ने क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। पिता का कहना है, लकी पिछले करीब चार साल से उत्तराखंड की आयुष अकादमी में भी क्रिकेट खेल रहे हैं। लगातार मेहनत और अभ्यास का नतीजा अब अंडर-19 टीम में चयन के रूप में सामने आया है। लकी के चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता पप्पू पाराशर, माता मिथलेश देवी, बड़े भाई किशन पाराशर उर्फ काना और अभिषेक शर्मा ने खुशी जताते हुए लकी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन