{"_id":"6a05618148ceb2c6ef0c06fb","slug":"credai-shifts-netcon-2026-from-amsterdam-to-india-following-pm-modi-s-appeal-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: क्रेडाई ने रद्द किया एम्स्टर्डम में होने वाला सम्मेलन, अब भारत में होगा; PM मोदी की अपील का हुआ असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्रेडाई ने रद्द किया एम्स्टर्डम में होने वाला सम्मेलन, अब भारत में होगा; PM मोदी की अपील का हुआ असर
Thu, 14 May 2026 11:15 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 11:15 AM IST
सार
क्रेडाई ने भू-राजनीतिक तनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को देखते हुए नेटकॉन-2026 का आयोजन एम्स्टर्डम की बजाय भारत में करने का फैसला लिया है। इससे घरेलू पर्यटन, इवेंट इंडस्ट्री और भारतीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरजरूरी विदेश यात्राएं कम करने और घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की अपील का रियल एस्टेट उद्योग पर व्यापक असर दिखा है। रियल एस्टेट डेवलपर्स के प्रमुख संगठन क्रेडाई (कन्फेडरेशन रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने वार्षिक सम्मेलन नेटकॉन-2026 को एम्स्टर्डम (नीदरलैंड) के बजाय अब भारत में ही आयोजित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट के बीच उठाया गया यह कदम देश की आत्मनिर्भरता, आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय एकजुटता को दर्शाता है। क्रेडाई के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव शोभिक गोयल ने बताया कि नेटकॉन के लिए पिछले छह महीने से एम्स्टर्डम में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन, दुनियाभर की मौजूदा परिस्थितियों और प्रधानमंत्री की अपील को देखते हुए आयोजन को भारत में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे समय में जब भारत आत्मविश्वास और नए राष्ट्रीय गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है, उद्योगों को भी राष्ट्रीय हितों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस सम्मेलन के भारत में होने से कई क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे घरेलू पर्यटन और इवेंट इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा।
बता दें कि नेटकॉन रियल एस्टेट क्षेत्र का एक प्रमुख मंच है, जिसमें देशभर से 1,000 से अधिक डेवलपर्स, निवेशक, नीति निर्माता, आर्किटेक्ट और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होते हैं। आयोजन स्थल बदलने के बाद क्रेडाई जल्द ही देश में इसके नए आयोजन स्थल की घोषणा करेगा।