फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cracks widen in six houses in Pak Tola; panic among residents.

Agra News: पाक टोला के छह मकानों में दरारें हुई चौड़ी, लोगों में दहशत

Fri, 31 Jul 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Cracks widen in six houses in Pak Tola; panic among residents.
आगरा। ताजगंज के पाक टोला में पातीराम बगीची में नाला ढहने से धंसी सड़क के कारण आसपास के घरों में दरारें आ गई हैं। बृहस्पतिवार शाम तक यह दरारें और चौड़ी हो गईं। नींव में नाले का पानी जाने के कारण मकानों के गिरने का खतरा है, जिस वजह से लोग दहशत में है। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम से घरों में आई दरारों का समाधान कराने और तत्काल मरम्मत शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

पातीराम बगीची क्षेत्र में घरों के बीच से निकले 70 साल पुराने नाले की दीवार गिरने से हुए कटान के कारण सड़क समा गई थी। पानी के तेज बहाव के नींव में जाने से इस क्षेत्र के छह मकानों में दरारें आ गईं, जो बृहस्पतिवार को और चौड़ी हो गईं। इन घरों में रहने वाले लोगों ने नजदीक रह रहे रिश्तेदारों के घर शरण ली है। क्षेत्रीय निवासी रवि कुमार ने बताया कि उनके मकान टूटने के कगार पर हैं। बारिश हुई तो मकान ढह जाएगा। यही हाल अन्य घरों का है। नगर निगम ने तत्काल मरम्मत शुरू न कराई तो बड़ा हादसा हो सकता है। गुडडू ने बताया कि पाकटोला का नाला कई जगह से टूटा है। दीवार टूटने से सीधा घर की नींव से पानी टकराकर मिट्टी का कटान कर रहा है। इससे घर की दीवारों में आई दरारें चौड़ी हो गईं हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। क्षेत्रीय पार्षद हेमेंद्र पाल सिंह ने कहा कि नगर निगम ने धंसी सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। यह नाला आरसीसी से बनाने के लिए नगर आयुक्त से मांग की है। कार्यकारिणी में मेयर हेमलता दिवाकर से भी मांग की है। मकानों की मरम्मत का काम भी निगम को ही कराना चाहिए, क्योंकि उनकी लापरवाही से ही नाले की दीवार टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed