फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cracks Down on Adulterated Dairy Products; FIR for Sale of Synthetic Items

मिलावटखोरों पर शिकंजा: सिंथेटिक डेयरी उत्पाद बेचते पकड़े गए तो सीधे एफआईआर, मिठाइयों पर भी होगी सख्ती

Thu, 20 Aug 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 10:21 AM IST
सार

आगरा में खाद्य विभाग ने सिंथेटिक या वनस्पति वसा युक्त डेयरी उत्पादों की बिक्री पर सख्ती शुरू कर दी है और ऐसे उत्पाद बेचते पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है। मिठाइयों में मानक से अधिक रंग और अन्य मिलावट पर भी कार्रवाई होगी, जबकि दुकानदारों को एफएसएसएआई के नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
Cracks Down on Adulterated Dairy Products; FIR for Sale of Synthetic Items
खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स में हुई बैठक के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने व्यापारियों को स्पष्ट किया है कि बाजार में एनालॉग (सिंथेटिक या वनस्पति वसा युक्त) डेयरी उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। अगर कोई दुकानदार या व्यापारी ऐसा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सीधे प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाएगी। मिठाइयों में मानक से अधिक रंग और मिलावट पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जीवनी मंडी स्थित चैंबर सभागार में सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र कुमार ने कहा कि सभी विक्रेताओं को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के शेड्यूल 4 के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों रविंद्र सिंह परमार और श्वेता चक्रवर्ती ने मिठाइयों में मिलाए जाने वाले रंगों की निर्धारित सीमा और कच्चे माल की शुद्धता को लेकर जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों का निर्माण खुले या गंदगी में नहीं होना चाहिए। दुकानों पर नियमित पेस्ट कंट्रोल, प्रॉपर किचन और कार्यरत कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


बेड़ई को ओडीओसी में शामिल कराने की कवायद
चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कारोबारियों से मानकों के पूर्ण पालन की अपील की। हालांकि, उन्होंने विभाग से सूक्ष्म कमियों पर सीधे कार्रवाई के बजाय पहले कारोबारियों को समझाने की मांग की। उन्होंने बताया कि आगरा की प्रसिद्ध बेड़ई को एक जिला एक व्यंजन (ओडीओसी) में शामिल कराने के लिए कानपुर उद्योग निदेशक को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बैठक का संचालन विकास चतुर्वेदी व राजकुमार भगत ने किया। अंत में पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed