{"_id":"6a9a4b1c2766382cb00ec653","slug":"crackdown-on-coal-fired-tandoor-agra-dhaba-fined-rs-10-000-for-violating-pollution-norms-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: कोयले से जल रहा था तंदूर, आगरा के इस ढाबे पर 10 हजार का जुर्माना; ये चेतावनी भी दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती: कोयले से जल रहा था तंदूर, आगरा के इस ढाबे पर 10 हजार का जुर्माना; ये चेतावनी भी दी गई
Fri, 04 Sep 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:07 AM IST
सार
टीटीजेड में कोयले के इस्तेमाल पर रोक के बावजूद फतेहाबाद रोड स्थित सुड्डा पंजाबी ढाबे पर कोयले से तंदूर जलता मिला। नगर निगम की टीम ने कोयला बुझाकर ढाबा संचालक से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला और दोबारा गलती पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सुलग रहीं कोयले की भट्ठियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी टीटीजेड में कोयले से तंदूर और भट्ठियां जल रही हैं। फतेहाबाद रोड पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को सुड्डा पंजाबी ढाबा पर छापा मारा तो कोयले से संचालित तंदूर जलता मिला। निगम ने कोयला बुझाने के साथ ही एनजीटी के आदेश के तहत 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
नगर निगम के जेडएसओ योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने फतेहाबाद रोड पर ढाबे पर कार्रवाई की। इसके बाद अतिक्रमण करने पर रईस संदूक वाला से एक हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला। निगम अधिकारियों ने ढाबा संचालक से कहा कि दोबारा कोयले से तंदूर जलाया तो जुर्माने के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कोयला और अन्य प्रदूषणकारी ईंधन से संचालित भट्ठियों की लगातार निगरानी की जा रही है। होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले तंदूरों की जांच की जा रही है।