{"_id":"5da4b89a8ebc3e017b4c0763","slug":"cow-smugglers-tried-to-put-truck-on-police-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बेखौफ गो तस्कर, पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, बैरियर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बेखौफ गो तस्कर, पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, बैरियर तोड़ा
Tue, 15 Oct 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में चेकिंग कर रही पुलिस पर गो तस्करों ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया और बैरियर तोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके चालक को पकड़ कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि तीन तस्कर भाग गए। ट्रक में लदी गायों को गोशाला भिजवा दिया गया है।
थाना बलदेव पुलिस सोमवार को अरतौनी चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मथुरा की ओर से आर रहे एक ट्रक रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने इशारा किया तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। साथ ही बैरियर तोड़कर ट्रक भगा दिया।
पीछा करके बलदेव पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक मालिक और दो तस्कर मौके से भाग गए। ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि थाना प्रभारी राजीव कुमार ने चालक मयंक पुत्र राम सिंह निवासी कस्बा व थाना एका जिला फिरोजाबाद को पकड़ा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- थाने में कानून को 'धुएं' में उड़ाते रहे गो तस्कर, पुलिस देखती रही, वीडियो वायरल

ट्रक में बेतरतीब ढंग से गोवंश लाद रखा था। 10 गायों को सुरक्षित उतारकर श्रीबलभद्र गौशाला भिजवा दिया है। पूछताछ में चालक ने भागे ट्रक मालिक का नाम अनीश पुत्र यूनिस निवासी कोसीकलां मथुरा बताया है। सभी पर पशु क्रूरता अधिनियम और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक की नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें