मथुरा के थाना राया में हथकड़ी लगे दो गो तस्करों ने बेखौफ होकर कानून को सिगरेट के धुएं में उड़ाया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। किसी भी पुलिसकर्मी ने गो तस्करों को धूम्रपान करने से नहीं रोका। रविवार को इसका वीडियो वायरल होने से महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी ने वीडियो देखकर राया पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
2 of 5
राया कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
थाना राया पुलिस ने शुक्रवार को वाहन में गोवंश ले जाते दो गोतस्करों को पकड़ा। पुलिस ने गोवंश को गोशाला भिजवा दिया। दोनों गो तस्करों को पकड़कर थाने में बंद कर दिया। शनिवार को दोनों का चालान कर दिया गया।
3 of 5
थाना परिसर में धूम्रपान करते गोतस्कर
- फोटो : अमर उजाला
जेल जाने से पहले गो तस्करों ने बेखौफ होकर थाना परिसर में सिगरेट पी। पुलिस ने थाना परिसर में सिगरेट पीते गो तस्करों को टोकना तक मुनासिब नहीं समझा। रविवार को थाने में सिगरेट पीते गो तस्करों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
4 of 5
एसएसपी शलभ माथुर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी शलभ माथुर ने मामले को गंभीरता से लिया। तत्काल राया पुलिस से वीडियो की जानकारी मांगी। प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह ने बताया कि गो तस्करों को ले जाने की दो सिपाही और दो होमगार्ड की ड्यूटी थी। मामले की रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।
5 of 5
थाना परिसर में धूम्रपान करता गोतस्कर
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक स्थलों पर धूमपान करना दंडनीय अपराध बताया है। केंद्र और राज्य सरकारों को सार्वजनिक स्थलों पर धूमपान रोकने के लिए आदेश दिया था, लेकिन मथुरा में दो गो तस्करों ने तो थाना परिसर में सिगरेट पीकर कानून को धुएं में उड़ा दिया।