फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid Patient Death In Etah Total Eight Live News

एटा: कोरोना संक्रमण से आठवीं मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, 155 पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या

Wed, 08 Jul 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 Jul 2020 12:14 AM IST
सार

  • अंतिम संस्कार के लिए गांव में भेजी स्वास्थ्य टीम 
  • कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ हुई
  • अब तक 155 हुए कुल संक्रमित

विज्ञापन
Covid Patient Death In Etah Total Eight Live News
उद्यमी का शव ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा सदर तहसील के थाना पिलुआ क्षेत्र का निवासी पॉजिटिव स्टांप वेंडर की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य टीम को अंतिम संस्कार के लिए भेजा। वहीं, अवागढ़ निवासी एक वृद्ध को मथुरा में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक कोरोना से मरने वाले की संख्या 08 तक पहुंच चुकी है। वहीं संक्रमितों की संख्या 155 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


पिलुआ थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय स्टाम्प विक्रेता की बीते दिनों हालत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर सैफई गए, जहां कोरोना की जांच की गई। पॉजिटिव आने पर उनका उपचार शुरू किया गया। इस दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। सैफई स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौत की सूचना सीएमओ को दी। इसके बाद सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अवागढ़ निवासी एक वृद्ध के फेफड़ों में शिकायत थी। परिजन इलाज के लिए मथुरा ले गए, जहां चार जुलाई को कोरोना की जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति के परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रैपिड रिस्पोंस टीम को भेजा गया है। 

आगरा से 150 सैंपल आए वापस 
सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि अभी तक सैंपल जांच के लिए आगरा भेजे जा रहे थे। सोमवार की रात वहां के चिकित्सकों द्वारा 150 सैंपल वापस कर दिए गए। अब सैंपलों को अलीगढ़ भेजा जा रहा है।

परिवार के 26 सदस्यों की हुई सैंपलिंग
निधौलीकलां में एक ही परिवार के दस सदस्यों के पॉजिटिव निकलने से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा सभासद के परिवार के दस सदस्य पॉजिटिव निकलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिवार के 26 और सदस्यों की सैंपलिंग की।

वहीं एसएचओ अनिल भदौरिया और एसएसआई पुलकित शर्मा ने पॉजिटिव इलाके के ब्रह्मनपुरी और बड़ा बाजार की सभी गालियों की बैरिकेडिंग कर दी गई है। बाजार मंगलवार को पूरी तरह से रहा बंद। एसएसआई ने दुकानदारों को दुकाने बंद रखने को कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed