{"_id":"60ad29c38ebc3e6ac0359ffb","slug":"covid-negative-report-compulsory-to-entry-in-soron-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: तीर्थनगरी सोरों में आने वालों को लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, डीएम ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: तीर्थनगरी सोरों में आने वालों को लानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, डीएम ने जारी किया आदेश
Wed, 26 May 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 May 2021 12:02 AM IST
सार
तीर्थनगरी सोरों में आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। तभी तीर्थनगरी में प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
सोरों का हरिपदी घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है, लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। ऐसे में प्रशासन भी कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है। खासकर तीर्थनगरी सोरों में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सोरों में आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी, तभी प्रवेश मिल सकेगा। यह आदेश जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मंगलवार को जारी किया।
विज्ञापन
एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने जिले में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। जो 15 जुलाई 2021 तक प्रभावी रहेंगे। जारी आदेशों के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट, अपर जिला मजिस्ट्रेट या संबंधित एसडीएम की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कोई जनसभा या प्रदर्शन अथवा कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगा। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर, डीजे का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। मास्क, सोशल डिस्टेंस अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। अस्त्र शस्त्रों का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश जारी किए आदेश में कहा गया है कि सोरों तीर्थनगरी में दूसरे राज्यों, जनपदों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट के बिना तीर्थनगरी में प्रवेश निषेद्ध होगा। एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति, संस्था, संगठन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गंगा में स्नान करने पर रोक
बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर कोरोना संक्रमण की वजह से गंगास्नान पर जिला प्रशासन और बदायूं के प्रशासन ने रोक लगाई है। गंगा स्नान के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका है। जिसके लिए पुलिस को भी जिला प्रशासन ने अलर्ट किया है। गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की चेकिंग भी की जाएगी।
जिले में लहरा, कादरगंज, इस्माइलपुर, हरि की पैड़ी एवं सहवाजपुर पर गंगास्नान करने के लिए लोग पहुंचते हैं। इन सभी घाटों पर यहां के जिला प्रशासन ने स्नान पर रोक लगाई है। जबकि बड़ी तादात में कछला गंगाघाट पर श्रद्धालु स्नान को पहुंचते हैं। यहां बदायूं के प्रशासन ने रोक लगा रखी है और पुलिस व मजिस्ट्रेटों की तैनाती कछला गंगाघाट पर की है।
जिले में लहरा, कादरगंज, इस्माइलपुर, हरि की पैड़ी एवं सहवाजपुर पर गंगास्नान करने के लिए लोग पहुंचते हैं। इन सभी घाटों पर यहां के जिला प्रशासन ने स्नान पर रोक लगाई है। जबकि बड़ी तादात में कछला गंगाघाट पर श्रद्धालु स्नान को पहुंचते हैं। यहां बदायूं के प्रशासन ने रोक लगा रखी है और पुलिस व मजिस्ट्रेटों की तैनाती कछला गंगाघाट पर की है।