{"_id":"60bb4c642cd68771c344d4e3","slug":"covid-infected-daughter-dies-father-alleges-hospital-staff-misbaved-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: निजी अस्पताल में संक्रमित बेटी से हुआ गलत व्यवहार, मौत के बाद पिता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: निजी अस्पताल में संक्रमित बेटी से हुआ गलत व्यवहार, मौत के बाद पिता ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
Sat, 05 Jun 2021 04:52 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 04:52 PM IST
सार
मृतका के पिता ने मुख्यमंत्री, डीएम और एसएसपी को शिकायत भेजी है। उन्होंने मामले की जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एमजी रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री और डीएम से शिकायत की गई है। इलाज में पांच लाख रुपये खर्च होने और अशोभनीय व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है। संक्रमित की मौत के बाद उसके पिता ने शिकायत की है।
विज्ञापन
जगदीशपुरा क्षेत्र के रहने वाले मृतका के पिता ने बताया कि उनकी 32 साल की बेटी संक्रमित हो गई थी। उन्होंने इलाज के लिए उसे पांच मई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उस वक्त बेटी का बीपी 120/80, ऑक्सीजन का स्तर 94 से 96 और सीटी स्कैन में 9/25 था। उनका कहना है कि दवाइयां लगने के बाद भी संक्रमण कम नहीं हुआ और बढ़ता गया।
विज्ञापन
आरोप है कि 13 मई को स्टाफ की ओर से उनकी बीमार बेटी के साथ अशोभनीय हरकत की गई, इसकी जानकारी बेटी ने छोटी बेटी को मोबाइल पर मैसेज कर दी। इलाज में लापरवाही बरतने पर 19 मई को बेटी की मौत हो गई। इलाज में 508771 रुपये भी खर्च हो गए।
विज्ञापन
मृतका के पिता का कहना है कि मामले की जांच कराते हुए लापरवाह चिकित्सक और स्टाफ पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। अस्पताल के प्रबंधन विभाग के राजेश शर्मा का कहना है कि मरीज की फाइल देखे बिना कोई बयान नहीं दे सकता हूं। क्या मामला है, इसकी पता कर आरोपों का जवाब दिया जाएगा।