फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Covid 19 Vaccine In Agra: 8556 Youth Take Vaccination

कोरोना वैक्सीन: ताजनगरी में टीकाकरण रफ्तार में आई तेजी, युवाओं की संख्या अधिक

Sat, 22 May 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 22 May 2021 12:10 AM IST
सार

सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है। 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण  के लिए पहले से ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट बुक करना होता है।

विज्ञापन
Covid 19 Vaccine In Agra: 8556 Youth Take Vaccination
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में तेजी आ रही है। शुक्रवार को जिले में 8556 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। 8235 लोगों को वैक्सीन का पहला और 321 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि वैक्सीन लगवाने वालों में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


अब सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है। 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकरण के लिए पहले से ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट बुक करना होता है। केवल उन्हीं लोगों का टीकाकरण किया जाता है, जिनका पहले अप्वॉइंटमेंट बुक हो चुका है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण का पहला डोज लगवाने के लिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
विज्ञापन


एलआईसी कार्यालय में टीकाकरण शिविर लगाया
संजय प्लेस स्थित एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग व इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से एलआईसी के सहयोग से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन रहे। शुभारंभ रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. अजय गुप्ता और एलआईसी वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सुनील रतन ने किया। शिविर में कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया और मास्क भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 49 लोगों को वैक्सीन लगाई गई 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में शुक्रवार को टीकाकरण शिविर एसएन मेडिकल कॉलेज की टीम की ओर से लगाया गया। 49 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि शनिवार को भी शिविर सुबह 11 बजे से लगेगा।  शिविर में प्रो. अनिल गुप्ता व डॉ. बृजेश तिवारी सहयोग दे रहे हैं।
 

ये भी पढ़ें- रिश्तों में दरार: प्रेम विवाह करने वाली उज्बेकिस्तान की युवती पति से परेशान, प्यार के बीच आई प्रेमिका

ब्लैक फंगस: तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या, एसएन मेडिकल कॉलेज में सात संक्रमित, तीन की हालत गंभीर

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed