{"_id":"5e95e0fd8ebc3e7117048033","slug":"covid-19-four-posotive-total-146-in-agra-update-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus In Agra: छह और संक्रमित मिले, 148 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus In Agra: छह और संक्रमित मिले, 148 पहुंची संख्या
Wed, 15 Apr 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:23 AM IST
सार
पारस अस्पताल व इसके संपर्क से 23 लोग संक्रमित हुए हैं।
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में मंगलवार को छह और लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनसे कुल संख्या 148 हो गई है। इससे पहले 13 अप्रैल को 39 और 12 को 12 लोग संक्रमित मिले थे।
डीएम पीएन सिंह ने बताया कि आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 148 हो गई है। पारस अस्पताल के 23, फतेहपुर सीकरी के 14, घटिया से डॉ. मित्तल के पांच केस पॉजिटिव हैं। वहीं जमातियों के 76 मामले हैं। मंगलवार को 328 नमूने लिए गए हैं। कब तक कुल 2771 सैम्पल लिए जा चुके हैं।
इन रिपोर्ट में से दो पुराने मरीज हैं। दो मरीजों में एक बाह क्षेत्र का 45 साल का युवक है, जो मरीज से संपर्क में आया था। इस महिला ने पारस अस्पताल में इलाज कराया था। सर्विलांस टीम नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर रही है। इनके भी नमूने कराए जाएंगे।

वजीरपुरा में परचून दुकानदार मिला कोरोना पीड़ित
आगरा के वजीरपुरा में एक परचून दुकानदार की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने परचून व्यापारी के परिवार के लोग और संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। वजीरपुरा में हाल ही में कोरोना के मरीज मिले थे। इसके बाद कई लोगों के नमूने लिए थे। मंगलवार को एक परचून विक्रेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह मोहल्ले में ही दुकान करता है।
विक्रेता की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। लॉकडाउन के दौरान भी विक्रेता ने अपनी दुकान खोली थी। मोहल्ले के लोग सामान लेकर जाते थे। ऐसे में पुलिस ने मोहल्ले के लोगों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
खुद दुकानदार के घर में नौ लोग हैं। बहनें भी हैं। जिस जगह पर परचून की दुकान है। वहां पर अन्य लोगों की भी दुकानें हैं। अब इन सभी लोगों के नमूने भी लिए जाएंगे।