फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court sentenced ten years of imprisonment to man guilty of committing unnatural acts with child in Agra

Agra News: आठ साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य करने के दोषी को 10 साल कठोर कारावास, 25 हजार अर्थदंड

Sun, 05 Nov 2023 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 12:04 AM IST
सार

आगरा में आठ साल के बच्चे से अप्राकृतिक कृत्य करने के दोषी को अदालत ने 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। 

विज्ञापन
court sentenced ten years of imprisonment to man guilty of committing unnatural acts with child in Agra
कोर्ट का आदेश - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नसीमा खान ने बालक से अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले की सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने रुनकता निवासी सोनू को अप्राकृतिक कृत्य करने का दोषी पाया। अदालत ने उसे 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। पिता ने सिकंदरा थाने में केस दर्ज कराया था। बताया कि उनका आठ साल का बेटा 14 मार्च 2015 को शाम पांच बजे घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान आरोपी सोनू उसके बेटे को अपने घर ले गया। वहां उसने अप्राकृतिक कृत्य किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'ऐसा नहीं हो सकता': सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, हकीकत सामने आई... तो एक पल में टूट गए सपने
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की चीख-पुकार सुनकर वह और उनका भतीजा आरोपी के घर पहुंचे। उन्हें देख आरोपी सोनू उनके बेटे को लहूलुहान अवस्था में छोड़ कर भाग गया। अभियोजन पक्ष की तरफ से मामले की पुष्टि के लिए वादी, पीड़ित सहित सात गवाह अदालत में पेश किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed