फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Court Rejects Police Remand as Arrest Grounds Were Not Clearly Explained

आखिर क्यों किया गिरफ्तार: गिरफ्तारी का कारण नहीं बता सकी पुलिस, कोर्ट ने खारिज की रिमांड; आरोपी को दी जमानत

Fri, 04 Sep 2026 08:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 08:49 AM IST
सार

आगरा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी का स्पष्ट कारण अदालत में नहीं बता पाने पर पुलिस का रिमांड प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया गया। अदालत ने विवेचक से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा और आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।
 

विज्ञापन
Court Rejects Police Remand as Arrest Grounds Were Not Clearly Explained
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अदालत में विवेचक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आधार और कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता सका। इस पर प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 मो. साजिद ने पुलिस का रिमांड प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। साथ ही विवेचक आलोक कुमार (उप निरीक्षक) से 7 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना शाहगंज में मुरली विहार कॉलोनी निवासी सनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपी को 2 सितंबर को अदालत में पेश किया। विवेचक ने 15 दिन की रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर विवेचना आगे बढ़ाने की मांग की। आरोपी के अधिवक्ता ने अदालत में आपत्ति दाखिल करते हुए कहा कि गिरफ्तारी के समय और अदालत में पेश करने से पहले आरोपी को गिरफ्तारी का कारण एवं आधार मौखिक अथवा लिखित रूप में नहीं बताया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी मेमो में भी गिरफ्तारी के आधार का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। विवेचक ने कारण गिरफ्तारी नामक प्रपत्र में केवल यह अंकित किया कि मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन कोई विशिष्ट कारण दर्ज नहीं किया गया। अदालत ने कहा कि कारण और आधार लिखित रूप से नहीं बताना प्रथम दृष्टया अवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed