फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   course will be conducted in two ways at Institute of Social Sciences of Dr Bhimrao Ambedkar University in Agra

यूनिवर्सिटी की अलग-अलग व्यवस्था: संस्थान, पाठ्यक्रम व पढ़ाने वाले शिक्षक एक, फीस दो तरह की; जानें पूरी कहानी

Thu, 08 Jun 2023 11:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह हितेश सिंह, आगरा
हितेश सिंह, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 11:49 AM IST
सार

आगरा की एक ही यूनिवर्सिटी में अलग-अलग व्यवस्थाएं हैं। यहां संस्थान, पाठ्यक्रम व पढ़ाने वाले शिक्षक एक ही रहेंगे लेकिन फीस दो तरह की रहेंगी।

विज्ञापन
course will be conducted in two ways at Institute of Social Sciences of Dr Bhimrao Ambedkar University in Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर स्थित समाज विज्ञान संस्थान में संचालित एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम का संचालन सत्र 2023-24 में दो तरह से किया जाएगा। पाठ्यक्रम को पढ़ाने के लिए कक्ष और शिक्षक सब एक ही होंगे, बस विद्यार्थियों की फीस अलग-अलग होगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों व विभागों में मास्टर ऑफ सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) पाठ्यक्रम ही ऐसा है, जिसमें प्रवेश के लिए मारामारी रहती है। सर्वाधिक आवेदन इसी पाठ्यक्रम में प्राप्त होते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इसको भुनाना चाहता है। यह विश्वविद्यालय का नियमित पाठ्यक्रम है। बावजूद इसके पाठ्यक्रम का एक बैच सेल्फ फाइनेंस में चलाने की योजना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस में रखी गईं 45 सीटें

यहां पूर्व की तरह एडेड में 60 सीटें ही संचालित होंगी। इसकी फीस करीब 8000 रुपये वार्षिक है। 45 सीटें सेल्फ फाइनेंस में रखी गई हैं। इसकी फीस 20 से 30 हजार रुपये वार्षिक के बीच रखी जानी है। अभी फीस सार्वजनिक नहीं की गई है। अभी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडेड व सेल्फ फाइनेंस के सीटों की संख्या ही बताई गई है।

यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और
 

अन्य विश्वविद्यालयों में भी ऐसी ही व्यवस्था

समाज विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. मोहम्मद अरशद ने बताया कि एक ही विभाग या संस्थान में एक ही पाठ्यक्रम एडेड व सेल्फ फाइनेंस दोनों तरह से संचालित हैं। एमएसडब्ल्यू में सीटें बढ़ाने पर अतिरिक्त शिक्षकों को लगाना पड़ेगा। उनका खर्च वहन करने के लिए पाठ्यक्रम का सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालन जरूरी है। पाठ्यक्रम के प्रति विद्यार्थियों में रुझान है।

यह भी पढ़ेंः- सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस
 

इस बार संचालित होगा पाठ्यक्रम

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम को सेल्फ फाइनेंस श्रेणी में संचालित किया जाएगा। गत वर्ष निर्धारित फीस की अपेक्षा इस बार फीस काफी कम रखी जा रही है। इसकी फीस प्रवेश के पूर्व विद्यार्थियों को बता दी जाएगी। विद्यार्थियों के संख्या के अनुरूप पाठ्यक्रम को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो
 

70 हजार फीस पर एक भी प्रवेश नहीं

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 से ही एमएसडब्ल्यू को एडेड व सेल्फ फाइनेंस दोनों श्रेणी में संचालित करने की योजना बनाई थी। सेल्फ फाइनेंस की फीस 70 हजार रुपये वार्षिक निर्धारित कर दी गई थी। एडेड व सेल्फ फाइनेंस के बीच बड़े अंतर (करीब 62 हजार) को देखते हुए एक भी विद्यार्थी ने सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं लिया। सत्र 2023-24 फीस 50 फीसदी से भी कम की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- 'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ा प्रेमी: बोला- कूद जाऊंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी 'बसंती' तब माना, छह घंटे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed