फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cousin and maternal uncle gang raped with teenager in Etah

UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने किया गलत काम

Mon, 05 Jun 2023 08:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 08:32 AM IST
सार

एटा में चचेरे भाई और मामा ने किशोरी से कहा पहले अपने हाथ से खाना खिलाओ। फिर उसे हाथ पकड़कर कोठरी में खींचा और कुंडी लगा ली। उसके साथ गलत काम किया। 

 

विज्ञापन
Cousin and maternal uncle gang raped with teenager in Etah
Etah: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे भाई और मामा ने किशोरी के साथ खेत पर नलकूप की कोठरी में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहां से बचकर निकली किशोरी थाने पहुंची। यहां पुलिस उसे दिनभर बैठाए रखी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब 25 दिन बाद अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पहले अपने हाथ से खाना खिलाने का बनाया दबाव

मामला अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 10 अप्रैल की सुबह करीब नौ बजे खेतों पर कार्य कर रही बड़ी बहन और भाई को खाना देने के लिए गई थी। नलकूप पर पहुंची ही थी तभी पीछे से दो बाइकों पर चचेरा भाई प्रशांत उर्फ नितिन, इसके मामा ओमकार, मनोज निवासी कायथा थाना नारखी फिरोजाबाद व एक अन्य व्यक्ति आए। इन लोगों ने पहले अपने हाथ से खाना खिलाने के लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर

विज्ञापन
विज्ञापन

कोठरी में खींचा और बाहर से कुंडी लगा दी

जब ऐसा नहीं किया तो नलकूप की कोठरी में प्रशांत व ओमकार व अज्ञात व्यक्ति हाथ पकड़कर अंदर खींच ले गए। मनोज ने बाहर से कुंडी लगा दी। अज्ञात व्यक्ति ने अपनी अंटी से चाकू निकाला और छाती पर रख दिया। इसके बाद सभी ने दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर बहन, भाई तथा खेतों में कार्य कर रहे अन्य लोग आए तो आरोपी धमकी देकर चले गए।


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट

किशोरी का आरोप है कि वारदात के बाद भाई को लेकर थाने पहुंची। यहां पुलिस ने पूरे दिन बैठाए रखने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अगले दिन कार्रवाई करने के लिए कहा। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इसके तीन दिन बाद एसएसपी से मिलने गई लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। तब अदालत की शरण ली। थाना प्रभारी फूलचंद का कहना है कि मामला पूरी तरह से झूठा है। आरोपी की मां ने किशोरी के भाई के खिलाफ एक धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उसी को लेकर अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed