फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bahu does not touch feet so mother in law complaint in family counseling center in Agra

सुबह उठकर सीधे थाने पहुंची सास: बोली-साहब! मेरे पैर नहीं छूती बीटेक पास बहू, बात सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

Mon, 05 Jun 2023 08:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 08:59 AM IST
सार

आगरा में सास थाने पहुंची। कहा कि साहब! बीटेक पास बहू मेरे पैर नहीं छूती है। उसकी बात सुनकर पुलिस भी रह हैरान रह गई। 

विज्ञापन
bahu does not touch feet so mother in law complaint in family counseling center in Agra
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बहू द्वारा पैर नहीं छूने से सास नाराज हो गई। वह अपना मामला लेकर परामर्श केंद्र पहुंची। रविवार को दोनों पक्षों को काउंसलर ने बुलाया। सास ने कहा कि बहू किसी के पैर नहीं छूती है। इसकी वजह से कई बार शर्मिंदा होना पड़ा है। बहू का कहना है कि पैर छूने से क्या होता है, मैं तो सास और ससुर का दिल से सम्मान करती हूं। बहू पिछले 15 दिन से मायके में है।

विज्ञापन

समझाने की कोशिश लेकिन मानने को तैयार नहीं

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। बहू बीटेक पास है और सास शिक्षिका है। करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। सास का कहना है कि बहू मेरे पैर नहीं छूती है। अगर वह पढ़ी-लिखी है तो क्या पैर नही छुएगी। मैं भी पढ़ी-लिखी हूं, शिक्षिका हूं। अपने समय सभी के पैर छूती थी। बहू को कई बार समझाने की कोशिश की मगर बात नहीं मानी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण और

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके रहने चली गई बहू

बहू का कहना है कि पैर छूने से क्या हो जाएगा। जब तक दिल से कोई सम्मान ना करे। वह सास और ससुर की दिल से सम्मान करती है, हर बात मानती है, बस पैर ही तो नहीं छूती। वह दिखावा नहीं करती। इस बात को लेकर घर में रार शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि बहू को मायके आना पड़ा।


यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और मामा ने किया

...नहीं बन सकी बात

काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को दानों पक्षों को काउंसिलिंग के बुलाया गया था। दोनों पक्षों को काफी समझाने की कोशिश की मगर बात नहीं बन सकी। मामले में अगली तारीख दे दी गई है। रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 70 जोड़े बुलाए गए थे। महज 35 जोड़े उपस्थित हुए। छह मामलों में समझौता हो गया। दो में एफआईआर के आदेश हुए। अन्य मामलों में अगली तारीख दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed