फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple robbed of cash while out shopping for daughter wedding

आगरा: बेटी की शादी की खरीदारी करने निकले दंपती को ऑटो गैंग ने बनाया निशाना, बैग से चोरी कर लिए 40 हजार रुपये

Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 07 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Couple robbed of cash while out shopping for daughter wedding
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे दंपती के बैग से ऑटो गिरोह ने 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित अब्दुल अजीज ने सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने टेंपो में पहले से बैठी दो महिलाओं पर शक जताया है। अब्दुल अजीज ने पुलिस को बताया कि 4 अक्तूबर को दोपहर करीब सवा तीन बजे वह पत्नी के साथ मधु नगर जाने के लिए सीएनजी ऑटो में बैठे। वह चालक के पास बैठे जबकि पत्नी पीछे महिलाओं के साथ। आरोप है कि चालक ने उन्हें पंचशील स्कूल के पास उतार दिया। किराया मांगने के बजाय चालक ऑटो लेकर तेजी से बगीची की ओर चला गया। पत्नी ने बैग की चेन खुली देखी और बटुए से 40 हजार रुपये गायब थे। एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed