फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   couple of Agra won gold in their respective categories in National Weightlifting Championship

नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: भुजाओं के बल पर दंपती ने बिखेरी स्वर्ण आभा, अपने-अपने वर्ग में बने चैंपियन

Wed, 31 May 2023 12:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो,आगरा
अमर उजाला ब्यूरो,आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 31 May 2023 12:34 PM IST
सार

नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में आगरा के पति-पत्नी ने भुजाओं के बल पर स्वर्ण आभा बिखेरी। दोनों लोगों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 

 

विज्ञापन
couple of Agra won gold in their respective categories in National Weightlifting Championship
नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप: भुजाओं के बल पर दंपती ने बिखेरी स्वर्ण आभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति-पत्नी के विजयी स्वर्ण की आभा जब एक-दूसरे के चेहरे पर आई तो भारोत्तोलक दंपती की बरसों की साधना पूरी हो गई। कुछ कर गुजरने की तमन्ना लिए हैदराबाद पहुंचे शहर के अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर दंपती हरदीप सिंह हीरा और सत्येंद्रेश्वरी ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। हैदराबाद में खेली गई मास्टर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में पति और पत्नी दोनों ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

चैंपियनशिप के 67 किलो भार वर्ग में हरदीप सिंह हीरा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। चार दिन पहले पत्नी सत्येंद्रेश्वरी ने भी 106 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था। इसके साथ ही हीरा व सत्येंद्र्रेश्वरी देश के पहले ऐसे मास्टर भारोत्तोलक दंपती हो गए। इन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। हरदीप और सत्येंद्रेश्वरी ने बताया कि हमारा सपना था कि एक साथ स्वर्ण जीतें। इसके लिए खूब मेहनत की। यह साधना पूरी हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं; और फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा स्वर्ण सकारात्मक सोच का परिणाम: हीरा

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंशकालिक कोच हरदीप सिंह हीरा कहते हैं कि भार उठाने से पहले मैं मानसिक रूप से खुद को पूरी तरह तैयार कर लेता हूं। खुद को युवा समझता हूं। मेरा स्वर्ण मेरी सकारात्मक सोच का नतीजा है।

पति नहीं गिरने देते मनोबल: सत्येंद्रेश्वरी

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात सत्येंद्रेश्वरी का कहना है कि हौसले उम्र के मोहताज नहीं होते। मेरे पति कभी मेरा मनोबल नहीं गिरने देते। यह स्वर्ण पदक पति के बढ़ाए गए हौसलों की देन है।

यह भी पढ़ेंः- जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख
 

पॉवरलिफ्टर हरदीप सिंह हीरा की उपलब्धियां

  • सन 1995 में भिलाई में खेली गई नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता बने।
  • सन 1996 में फिनलैंड में हुई वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीतकर विश्व विजेता बने।
  • सन 1997 में चेक रिपब्लिक में सीनियर ओपन वर्ल्ड भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 8वें स्थान पर रहे।
  • सन 2002 में ताइवान में खेली गई सब जूनियर और जूनियर वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच रहे। चैंपियनशिप में भारत ने 10 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीते।
यह भी पढ़ेंः- राजनीति की भेंट चढ़ा म्यूजियम: एसी हुए कबाड़...तीन साल से नहीं लगी झाड़ू; 2020 में सीएम योगी ने बदला था नाम
 

सत्येंद्रेश्वरी की उपलब्धियां:

  • सन 2002 में ताइवान में खेली गई जूनियर विश्व भारोत्तोलक चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
  • सन 2004 में फ्रांस में हुई सीनियर वर्ल्ड भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 8वें स्थान पर रहीं।
  • सन 2006 में काशीपुर में खेली गई नेशनल पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
  • सन 2007 में चेन्नई में खेली गई सीनियर राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
यह भी पढ़ेंः- रिश्तों का खून: प्रेमी के साथ मिलकर घोंट दिया सास का गला, आंगन में दफन किया शव, दोषियों
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed