फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   wife along with her lover killed her husband who was obstructing her illegal relationship In Etah

जीजा पर आया महिला का दिल: अवैध संबंधों में बाधक बना पति तो मिलकर मार डाला, बेटे का शव देख बिलख उठे परिजन

Tue, 30 May 2023 06:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 May 2023 06:01 PM IST
सार

एटा में महिला का दिल अपने जीजा पर आ गया। पति अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बेटे का शव देखा तो परिजन बिलख उठे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
wife along with her lover killed her husband who was obstructing her illegal relationship In Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या साबित करने की कोशिश की। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करता था बेटा

घटना मारहरा थाना क्षेत्र के भुरगवां गांव की है। गांव निवासी राय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मालती देवी, इसके जीजा संतोष कुमार और सियाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिता राय सिंह बताया कि उसकी बहू के अपने जीजा से अवैध संबंध हैं। बेटे सुनील को यह पता चला तो वह इसका विरोध करता था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला: बेटे ने रोका और मार दी गोली; पत्नी व साले ने दिया साथ...ऐसे रची

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोबारा शुरू की मामले की जांच

अवैध संबंध में बाधक बनने पर तीनों ने मिलकर बीती चार अप्रैल को गला दबाकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत बताई गई थी। अब फिर से जांच शुरू की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed