फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple killed hit by police vehicle in Agra three children orphaned after accident

पुलिस जीप से तीन मासूम अनाथ: टक्कर मारने से माता-पिता की मौत, बेटी की हालत नाजुक, चाचा बोले- नशे में था चालक

Mon, 03 Apr 2023 11:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 11:43 PM IST
सार

आगरा में पुलिस की गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे दंपती की मौत हो गई। माता-पिता की मौते से तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए। चाचा ने कहा कि चालक नशे में था। वह लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। 

विज्ञापन
Couple killed hit by police vehicle in Agra three children orphaned after accident
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 12 दिन पहले पुलिस जीप की चक्कर से दपंती सहित बेटी घायल हो गई। उसी समय अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। रविवार को महिला ने भी दम तोड़ दिया। दंपती की मौत के बाद तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए।

विज्ञापन


दरअसल, मामला बसई अरेला थाना क्षेत्र के नरहौली गांव के पास का है। यहां बीती 21 मार्च को पुलिस की गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाह थाना क्षेत्र के मिढ़कौली निवासी सेवाराम, उसकी पत्नी सविता देवी और बेटी मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग घायलों को अस्पताल लेकर भागे। रास्ते में सेवाराम की मौत हो गई।

विज्ञापन

तीन मासूम बच्चे अनाथ

पत्नी व बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान पत्नी सविता की भी मौत हो गई। जबकि बेटी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। माता-पिता की मौत के बाद घायल बेटी मोनिका के अलावा बेटे राहुल और गुड्डू अनाथ हो गए। घर में चीख-पुकार मची हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे बेटे ने दी मुखाग्नि

चाचा बदन सिंह ने हादसे के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि चालक नशे में था। वह लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को परिवार के लोगों ने सविता का अंतिम किया। छोटे बेटे गुड्डू ने मुखाग्नि दी। ग्रामीणों ने परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed