{"_id":"5e2e6d9f8ebc3e4b0658ac7a","slug":"couple-found-unconscious-in-vrindavan-hotel-wife-dead-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में ठहरे, रात को महिला की मिली लाश, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में ठहरे, रात को महिला की मिली लाश, युवक की हालत गंभीर
Tue, 28 Jan 2020 12:22 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
होटल के कमरे में छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के हरिनिकुंज चौराहा स्थित होटल जगदीश धाम में ठहरे महिला व युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में जिला सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में युवक को आगरा रेफर कर दिया गया।
वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को वृंदावन में दोपहर करीब दो बजे शेजी खान (40) पुत्र शौकत खान निवासी 40 ब्लॉक सी ओल्ड स्लेम क्वार्ट पश्चिमपुरी दिल्ली एक महिला के साथ कमरा नंबर 105 में ठहरा। महिला को अपनी पत्नी बताया। शाम करीब चार बजे चाय का आर्डर दिया।
रात आठ बजे होटल के किसी कमरे से निरंतर पानी की निकासी होने पर कर्मचारी सभी कमरों में जांच कर रहे थे। इसी दरम्यान कमरा नंबर 105 का दरवाजा खटखटाने पर जब कोई नहीं आया तो दरवाजे को ढकेलकर खोला गया। कमरे में अंदर का हाल देख कर्मचारी दंग रह गए। सूचना पुलिस को दी गई।

अलग-अलग जगह पड़े थे दोनों
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा बाथरूम में पानी चल रहा था। महिला और युवक अलग-अलग स्थान पर बेहोशी की हालत में थे। जिला सौ शैय्या अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
मौके पर मिले दोनों के कागजात के आधार पर महिला की पहचान ममता मिश्रा पत्नी दीनदयाल मिश्रा (40) निवासी डब्ल्यूजेड 163 टोडापुर, आईएआरआई मध्य दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।