{"_id":"5dd529818ebc3e54791d8f0e","slug":"couple-fight-in-mediation-center-mainpuri-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुलह समझौते के लिए मीडिएशन सेंटर आए दंपती, जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह समझौते के लिए मीडिएशन सेंटर आए दंपती, जमकर हुई मारपीट
Wed, 20 Nov 2019 05:26 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 20 Nov 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिएशन सेंटर में बुधवार दोपहर मुकदमे की सुनवाई के दौरान दंपती के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर मौजूद वकीलों ने दंपती को समझा बुझाकर शांत कराया। मुकदमे की सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तारीख तय कर दी गई है।
मैनपुरी शहर निवासी मैबिश की शादी एटा निवासी इम्तियाज के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। मैबिश ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। मुकदमे की सुनवाई के बाद फाइल को समझौते के लिए मीडिएशन सेंटर में भेजा गया।
बुधवार को मीडिएशन सेंटर से भेजे गए नोटिस के बाद इम्तियाज मीडिएशन सेंटर में हाजिर हुआ। वहां पहले से ही मैबिश अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। आरोप है कि इम्तियाज को सामने देख मैबिश ने अभद्रता शुरू कर दी।

इम्तियाज के विरोध करने पर मैबिश तथा उसके साथ मौजूद परिवार के लोगों ने इम्तियाज के साथ मारपीट कर दी। जब मैबिश ने भी इम्तियाज को मारना शुरू किया तो दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई।
मौके पर मौजूद लोगों ने दंपती को समझा बुझाकर शांत करा दिया। मीडिएटर विनीता भदौरिया ने मामले में समझौता कराने के लिए चार दिसंबर की तारीख तय कर दी है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में तहरीर नहीं दी है।
वहीं एक अन्य मामले में ससुराल से निकाली गई महिला को उसका पति वापस ले गया। थाना कुरावली के गांव सोनई निवासी आरती की शादी वर्ष 2014 में जितेंद्र कुमार निवासी मटसैना थाना मटसैना जिला फिरोजाबाद के साथ वर्ष 2014 में हुई थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोगों ने आरती का उत्पीड़न शुरू कर दिया। जितेंद्र भी

आरती का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगा। आरती की शिकायत पर एसीजेएम प्रथम की कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई। एसीजेएम कोर्ट में सुनवाई के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए फाइल मीडिएशन सेंटर में भेजी गई।
जगदीश सिंह यादव को समझौता कराने के लिए मीडिएटर नामित किया। मीडिएटर ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उनके गिले शिकवे दूर कराकर समझौता करा दिया। समझौता होने के बाद दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर मीडिएशन सेंटर से विदा कर दिया गया।