{"_id":"5d68135b8ebc3e0181670dc9","slug":"couple-attempt-to-self-immolation-in-police-station-mathura-update-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः थाने में आग लगाने वाले दंपती की हालत गंभीर, इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः थाने में आग लगाने वाले दंपती की हालत गंभीर, इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 30 Aug 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आग लगाने के बाद एंबुलेंस में दंपती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दबंगों के उत्पीड़न की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज न होने से दुखी होकर सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगाने वाले दंपती की हालत नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट न लिखने वाले इंस्पेक्टर अनूप सरोज, दरोगा दीपक नागर और सुनील कुमार सिंह के खिलाफ सीआरपीसी 166 ए (सी) के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है।
पुलिस ने एक और आरोपी मोहनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है।सुरीरकलां निवासी जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है।
चंद्रवती की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। मां-बाप की देखरेख को बेटा भी साथ में है। परिवार के दूसरे लोग भी दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं घर पर ताला लगा हुआ है। गांव में तनाव को देखते हुए आरएएफ तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: फिरोजाबादः छह बीघा जमीन के लिए प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

ये भी पढ़ें: लखनऊ तक पहुंचा थाने में दंपती के आत्मदाह की कोशिश का मामला, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी गांव में कैंप कर रहे हैं। वहीं मानवाधिकार आयोग ने भी घटना का संज्ञान ले लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना की रिपोर्ट तलब की है।
मुख्यमंत्री ने माना है कि मथुरा पुलिस की बड़ी लापरवाही रही है। वहीं सीओ मांट विनय सिंह चौहान ने गुरुवार को निलंबित इंस्पेक्टर और दोनों दरोगाओं के खिलाफ सुरीर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि विवेचना सीओ महावन करेंगे।