{"_id":"5d6772fb8ebc3e93a9530a1f","slug":"dgp-report-sought-of-couple-attempt-to-self-immolation-in-police-station-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ तक पहुंचा थाने में दंपती के आत्मदाह की कोशिश का मामला, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ तक पहुंचा थाने में दंपती के आत्मदाह की कोशिश का मामला, डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट
Thu, 29 Aug 2019 12:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस में दंपती
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में दंपती द्वारा सुरीर कोतवाली में आत्मदाह के प्रयास का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। डीजीपी ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। मानवाधिकार आयोग को भी जानकारी दे दी गई।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बेहद शर्मनाक घटना है। सरकार इसे लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी मामला पहुंच गया है। एसएसपी से कहा गया है कि वह दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। सरकार के निर्देश हैं कि हर पीड़ित का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर जांच में गलत मिलता है तो एफआर लगाई जा सकती है। लेकिन मुकदमा न लिखना पुलिस की भारी लापरवाही है। ऐसे पुलिस वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दंपती का इलाज कराया जाएगा। सरकार लगातार दोनों की हालत के बारे में जानकारी ले रही है।

डीजीपी ने तलब की रिपोर्ट
इस मामले में डीजीपी ने भी रिपोर्ट तलब कर ली है। माना गया है कि पुलिस ने घोर लापरवाही की है। जोगेंद्र ने जहां-जहां भी प्रार्थना पत्र दिया था उसकी जांच की जा रही है। मुकदमा क्यों नहीं लिखा गया इस पर पड़ताल चल रही है। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
घटना बुधवार की है। दबंग के उत्पीड़न और कई बार शिकायत करने पर भी रिपोर्ट दर्ज न होने से दुखी सुरीरकला निवासी जोगेंद्र (40) और उसकी पत्नी चंद्रवती (35) सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगा ली थी। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। दंपती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है।
जब जोगेंद्र और उसकी पत्नी ने कोतवाली में खुद को आग लगाई तो मथुरा के पुलिस अधिकारियों की नींद टूट गई। एडीजी, आईजी से लेकर सारे अफसर सुरीर पहुंच गए। जिस मुकदमे को दर्ज नहीं किया जा रहा था उसे तत्काल लिख लिया गया। इतना ही नहीं सत्यपाल को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
कोतवाली में आग की लपटों से घिरे दंपती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हैरत की बात यह कि दंपती के बेटे ने भी घटना का वीडियो बनाया था। इस घटना के पीछे गांव के ही एक शख्स का दिमाग बताया जा रहा है।