फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple and son beaten for objecting to verbal abuse

Agra News: गाली-गलौज के विरोध पर दंपती और बेटे को पीटा

Mon, 28 Sep 2026 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Couple and son beaten for objecting to verbal abuse
फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल दंपती व पुत्र
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपती और उनके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव चमरपुरा निवासी संजय पुत्र ख्यालीराम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी पत्नी पूजा फतेहाबाद से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही एक युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। पूजा ने फोन कर इसकी जानकारी पति संजय को दी। संजय मौके पर पहुंचा तो आरोप है कि युवक ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।संजय के अनुसार, पत्नी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसी दौरान उनका पुत्र कृषि मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। घटना में संजय, उसकी पत्नी पूजा और पुत्र कृषि घायल हो गए। एसीपी इमरान अहमद ने बताया पुलिस ने तीनों को उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल दंपती व पुत्र

फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल दंपती व पुत्र

फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल दंपती व पुत्र

फतेहाबाद फोटो।मारपीट में घायल दंपती व पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed