फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus uttar pradesh latest update five new cases of covid in mainpuri

मैनपुरी में पांच और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 245 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या

Sun, 28 Jun 2020 04:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jun 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus uttar pradesh latest update five new cases of covid in mainpuri
coronavirus

मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। रविवार को शहर में दो युवतियों सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले। कस्बा करहल और भोगांव में भी एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। मरीजों को भोगांव के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245 पर पहुंच गई है। 178 मरीज ठीक होकर घर जा चके हैं। 60 मरीजों का उपचार चल रहा है। सात संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


रविवार को कुल 297 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से पांच कोरोना संक्रमित निकले। शहर के आगरा रोड स्थित मोहल्ला महमूद नगर में दिल्ली से आया एक युवक कोरोना संक्रमित निकला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के बाद पत्नी भी संक्रमित

मोहल्ला आवास विकास निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित निकली है। इसका पति पहले से ही संक्रमित होने के कारण आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। शहर के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह युवती दीवानी मैनपुरी में स्टाफ के रूप में तैनात है। 

करहल कस्बा के मोहल्ला सराय भटेला निवासी एक वृद्ध लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती है। लखनऊ में ही जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। 

भोगांव के मक्खनपुर निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। करहल निवासी वृद्ध लखनऊ में ही भर्ती है, जबकि बाकी चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed