फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : two death and five more cases of covid in agra

चिंताजनक है मौत का आंकड़ा, संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा, ऐसा है आगरा का हाल

Mon, 01 Jun 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Jun 2020 12:10 AM IST
सार

  • शनिवार को पांच नए मरीज मिले, अब तक 892 हुए संक्रमित
  • दो और संक्रमितों की मौत, अब तक 41 की जा चुकी है जान

विज्ञापन
Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : two death and five more cases of covid in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में भले ही कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई हो, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। इसका कारण है मौत के आंकड़े में लगातार इजाफा होना और नए कोरोना संक्रमितों का मिलना। हालांकि पहले की अपेक्षा नए मरीज अब बहुत कम मिल रहे हैं, लेकिन पूरी तरह से सिलसिला थमा नहीं है। 
विज्ञापन

    
शनिवार दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इससे मृतक संख्या 41 पर पहुंच गई। मरने वालों में 72 वर्षीय वृद्धा और 60 वर्षीय वृद्ध है। जोगीपाड़ा शाहगंज निवासी वृद्धा को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, वहीं ट्रांस यमुना कॉलोनी के वृद्ध की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन



जिले में 63 सक्रिय मामले

पांच नए संक्रमित मिलने से मरीजों का आंकड़ा 892 हो गया। पांच और मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि अब तक 788 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अभी 63 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 88.34 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 82 हॉटस्पॉट बन चुके हैं। इनमें 41 हॉटस्पॉट सक्रिय हैं, जबकि 41 ही बंद किए जा चुके हैं। अब तक 13162 सैंपल लिए जा चुके हैं। उधर, प्रशासन ने तीन जून से बाजार खोलने की भी तैयारी कर ली है। 

12388 लोगों की सेहत का हाल जाना

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 12,388 लोगों की स्क्रीनिंग करते हुए उनकी सेहत का हाल जाना। 11 स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर 601 मरीजों को मल्टी विटामिन की दवाएं दीं। 

विभाग की 41 टीमों ने आयोध्या कुंज, शाहगंज, बोदला, नगला चमरौली, गांधी नगर समेत 12 हॉटस्पॉट क्षेत्र के 2508 घरों तक टीम पहुंची। इन्हीं इलाकों में 11 कैंप लगाकर मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। 

इनमें 290 पुरुष, 268 महिलाएं और 43 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य सर्वे और शिविर के प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि लोगों की जांच कर रिपोर्ट बनाई है। घरों पर ही रहने को कहा गया है। 


आगरा में बढ़ा इंतजार...अब तीन जून से 'अनलॉक' होगा बाजार, प्रशासन ने की यह तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed