फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates six thousand people awaiting covid test in agra

लापरवाही: आगरा में कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए 6000 लोग जांच के इंतजार में

Sun, 02 Aug 2020 02:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Aug 2020 02:55 PM IST
सार

  • संक्रमितों के संपर्क में आए इन लोगों को सात दिन या उससे अधिक समय हो चुका है

विज्ञापन
coronavirus updates six thousand people awaiting covid test in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 6000 लोगों को जांच का इंतजार है। मरीजों के प्राइमरी व सेकेंडरी संपर्कों की संख्या 16,286 है। इनमें 10 हजार की ही जांच हो पाई है। संक्रमितों के संपर्क में आए इन लोगों को सात दिन या उससे अधिक समय हो चुका है। पिछले 24 घंटे में सर्विलांस टीमों ने 863 संपर्कों की पहचान की। जबकि सिर्फ 238 सैंपल टेस्ट हुए। हालांकि बाकी लोगों को एहतियातन होम क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


जिले में 50 हजार से अधिक लोगों के सैंपल टेस्ट हुए हैं। कोरोना मरीजों में बड़ी तादाद ऐसों की है जिनमें लक्षण नहीं हैं। ऐसे 70% से ज्यादा मरीज हैं। कमिश्नर अनिल कुमार ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश डीएम को दिए हैं। आगामी बैठक में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की समीक्षा होगी।
विज्ञापन



100 मरीजों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग अधूरी

संक्रमितों का आंकड़ा 1850 के करीब पहुंच चुका है। पिछले तीन सप्ताह में आए 100 से ज्यादा ऐसे कोरोना मरीज हैं, जिनके सभी कॉन्टेक्ट की ट्रेसिंग नहीं हो पाई। इनका ब्योरा पोर्टल पर भी अपडेट नहीं है। न इनमें किसी कॉन्टेक्ट की सैंपलिंग हो सकी है। डीएम पीएन सिंह ने कहा कि संपर्क में आए सभी की सैंपलिंग होगी। फिलहाल उनकी सैंपलिंग हो रही हैं जिनमें गंभीर लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरो टेस्ट शुरू करने की तैयारी

प्रदेश में संक्रमण के सामुदायिक प्रसार की जांच आगरा से शुरू होगी। इसके लिए सीरो सर्विलांस के माध्यम से रैंडम टेस्ट कर लोगों के खून में एंटीबॉडी की जांच होगी। इससे ऐसे मरीजों का पता चलेगा जो संक्रमित होकर अपने आप ठीक हो गए। डीएम ने बताया कि 10 हजार सीरो टेस्ट किट की मांग मुख्यालय भेजी है।


संबंधित खबर: 
Corona In Agra: डराने लगा संक्रमितों की मौत का आंकड़ा, इन मरीजों के लिए जानलेवा बनी महामारी  
Corona In Agra: होम आइसोलेशन में चिकित्सकीय सुविधा का शुल्क 600 रुपये प्रतिदिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed