{"_id":"5eaae1017d971d7e30187fff","slug":"coronavirus-updates-policemen-quarantined-after-two-constables-found-covid-19-positive-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: संक्रमित सिपाहियों के संपर्क में आए 26 पुलिसकर्मी क्वारंटीन, जांच रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: संक्रमित सिपाहियों के संपर्क में आए 26 पुलिसकर्मी क्वारंटीन, जांच रिपोर्ट का इंतजार
Fri, 01 May 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 May 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सिकंदरा और कोतवाली के 26 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। ये सभी उन दो सिपाहियों के संपर्क में थे, जो संक्रमित पाए गए हैं। एक सिपाही सिकंदरा थाना का है, जिसकी ड्यूटी सब्जी मंडी में थी। दूसरा पीआरवी का है, जो छत्ता में तैनात था।
छत्ता थाने के सात पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सैंपल दिए। इनकी रिपोर्ट का इंतजार है। इनके संपर्क के पुलिसकर्मियों की सूची बना ली गई है। इससे पहले पुलिस लाइन के दो रसोइए (फालोअर) कोरोना पाजीटिव निकल चुके हैं। इसके बाद पुलिस लाइन के 90 सिपाहियों को क्वारंटीन किया गया था।

एक सिपाही सब्जी मंडी में ड्यूटी पर था
थाना सिकंदरा के सिपाही की ड्यूटी सब्जी मंडी पर थी। उसके साथ एक अन्य सिपाही भी ड्यूटी पर रहता था। सिपाही के दो बच्चे और पत्नी भी साथ रहते हैं। उसके संपर्क के 11 पुलिसकर्मियों और परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
पीआरवी के सिपाही का आवास थाना कोतवाली परिसर में है। वो थाने के दीवान के साथ एक ही कमरे में रहता था। उसके संपर्क में पीआरवी के पांच और पुलिसकर्मी थे। दीवान के संपर्क में थाने के नौ और पुलिसकर्मी थे। इस तरह सिपाही के संपर्क के कुल 15 सिपाहियों को क्वारंटीन किया गया है। इनके परिजनों को भी घरों में क्वारंटीन करने के लिए कहा गया है।
थाने कराए सैनिटाइज, अफसर ले रहे रिपोर्ट
सिकंदरा और छत्ता थाना को बृहस्पतिवार को सैनिटाइज कराया गया। इन थानों में संक्रमित सिपाहियों के संपर्क में आने वाले पुलिसकर्मियों केबारे में अफसर लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं।