फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates helpline number issued for TB patients in agra

आगरा में कोरोना: क्षय रोग विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, खांसी-बुखार हो तो यहां करें कॉल

Thu, 07 May 2020 04:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 May 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
coronavirus updates helpline number issued for TB patients in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय की ओर से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) को देखते हुए टीबी मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। संबंधित नंबरों पर फोन करके मरीज विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। यहां तक की लोग अपनी जांच भी करा सकते हैं।
विज्ञापन

 
यदि किसी व्यक्ति को दो हफ्ते से लगातार खांसी है। खांसी के साथ बलगम आ रहा हो, बुखार हो (विशेष तौर पर शाम को), लगातार वजन कम हो रहा हो या फिर भूख ना लग रही हो तो वो हेल्पलाइन नंबरों पर बात करके परामर्श ले सकते हैं। यदि किसी को टीबी की जांच करानी हो या फिर किसी मरीज को दवाओं की आवश्यकता हो तो भी वो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकता है। 
विज्ञापन


यदि किसी टीबी मरीज को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रति माह नहीं मिल रहा है, तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करने से समस्या का समाधान किया जाएगा। विभाग की ओर से जारी इन नंबरों पर सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम                          -         मोबाइल नंबर
कमल सिंह                 -          8445361946
अरविंद कुमार यादव     -         9927237338
पंकज सिंह                  -          9358809953
शशिकांत पोरवाल         -         8533041525
अखिलेश शिरोमणि       -         9758 375553
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed