{"_id":"5f0698918ebc3e63d1288b7d","slug":"coronavirus-update-today-17-new-cases-of-covid-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में चार दिन के नवजात सहित 17 नए संक्रमित, 68 साल के मरीज ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चार दिन के नवजात सहित 17 नए संक्रमित, 68 साल के मरीज ने तोड़ा दम
Thu, 09 Jul 2020 09:40 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:40 AM IST
सार
ताजनगरी में अब तक 1341 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1091 लोग ठीक हो गए हैं। अभी 159 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मासूम बच्चे भी खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को 17 नए संक्रमित मरीज मिले। इनमें चार दिन का नवजात भी है। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 1341 पर पहुंच गया है। वहीं, 68 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत भी हो गई।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शाहगंज निवासी बुजुर्ग को कोरोना संक्रमित होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वो हृदय रोग से भी ग्रस्त थे। तकलीफ बढ़ने पर बुधवार को उनकी मौत हो गई। अब मृतक संख्या 91 हो गई है।
चार दिन का नवजात संक्रमित, मां भी पॉजिटिव
नरीपुरा क्षेत्र में चार दिन के नवजात समेत उसकी मां में कोरोना वायरस के संक्रमण में पुष्टि हुई है। चार दिन का यह बच्चा शहर में अभी तक सबसे कम उम्र का मरीज है। इससे पहले लोहामंडी क्षेत्र का 23 दिन का बच्चे में संक्रमण पाया जा चुका है। बाग मुजफ्फरखान और मुस्तफा क्वार्टर तक संक्रमण फैल गया है।

राहुल नगर नरीपुरा क्षेत्र में 24 साल की महिला और उसके चार दिन के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। घर में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने के बाद इनकी जांच कराई गई थी। बाग मुजफ्फर खां निवासी 65 साल के बुजुर्ग, मुस्तफा क्वार्टर निवासी 34 साल के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
सेक्टर आठ आवास विकास कॉलोनी निवासी 36 साल के युवक और लोहामंडी निवासी 74 साल के वृद्ध भी संक्रमित हुए हैं। न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर में 35 साल के युवक और सिविल लाइन निवासी 49 साल के पुरुष भी संक्रमित पाए गए हैं। बाकी के नौ मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं, इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

हॉटस्पॉट में 7576 लोगों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की 23 टीमों ने नौबस्ता, देवरी रोड, बल्केश्वर, बिचपुरी, सिकंदरा, दहतौरा, नालंदा एस्टेट और नरायच के हॉटस्पॉट में 1816 घरों के 7576 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। पल्स ऑक्सीमैट्री से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा आंकी।
इन्हीं 15 स्थानों पर शिविर लगाकर 370 पुरुष, 422 महिलाएं और 41 बच्चों की सेहत की जांच की गई। 74ॉ मरीज त्वचा रोग और सात मरीज दांत की परेशानी के मिले। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोई भी संदिग्ध नहीं मिला, सभी को विटामिन सी-मल्टी विटामिन की दवा दी है।