फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus Update Paras hospital spread infection in Agra

CoronaVirus Alert: पारस अस्पताल में 22 मार्च से छह अप्रैल तक गए हैं तो जरूर दें सूचना

Mon, 13 Apr 2020 12:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 12:33 PM IST
सार

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना 
व्हाट्स एप :  8859074040
लैंड लाइन : 0562- 2600508, 0562-2600412 (कंट्रोल रूम)

CoronaVirus Update Paras hospital spread infection in Agra
पारस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप 22 मार्च से छह अप्रैल तक भगवान टॉकीज स्थित पारस हॉस्पिटल में आए हों तो सोमवार दोपहर दो बजे तक इसकी जानकारी अवश्य दे दें। आप मोबाइल नंबर 8859074040 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0562-2600508 और 0562-2600412 पर भी सूचना दे सकते हैं। 


प्रशासन ने इसके निर्देश जारी किए हैं। इस अस्पताल में छह अप्रैल के बाद किसी को भर्ती नहीं किया गया है। इससे पहले आए मरीजों की सूची बन रही है। इनकी स्क्रीनिंग और लक्षण होने पर सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।


कोई ओपीडी में आया हो, भर्ती हुआ है, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ के सीधे संपर्क में आया हो तो अनिवार्य रूप से प्रारूप पर सूचना दे दे। मरीज स्वयं न दे, तो उसके परिजन जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

ये सूचनाएं देनी हैं

1. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम- पता
2. पारस हॉस्पिटल जाने वाले व्यक्तियों का नाम-पता
3. यात्रा किस वाहन से की गई?
4. कितने लोगों ने एक साथ यात्रा की? उनका विवरण (ड्राइवर सहित)
5. पारस हॉस्पिटल जाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों का विवरण (मोबाइल नंबर सहित)
6. हॉस्पिटल में किस-किस व्यक्ति के संपर्क में आए ?

दर्ज हो सकती है एफआईआर 
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति सूचना नहीं देता है और बाद में संक्रमित या कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा।
 

आम का पुरा गांव सील

पारस हॉस्पीटल के नर्सिंग स्टॉफ के कोराना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने पर प्रशासन ने आम का पुरा (जाजऊ) गांव को सील कर दिया है। रविवार की दोपहर एसडीएम खेरागढ़ अंबरीश कुमार बिंद और सीओ प्रदीप कुमार गांव पहुंचे। लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी। 

कर्मी के परिवार के 13 लोगों को सैंपल देने के लिए जिला अस्पताल भेजा। गांव के लोगों के बाहर आने जाने पर पाबंदी लगा दी है। गांव के जरूरतमंद लोगों के लिए ग्राम प्रधान अशोक सिकरवार से राशन आदि उपलब्ध कराने के लिए कहा है। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed