{"_id":"5ea1975bd2dbf707f14c26e5","slug":"coronavirus-update-many-health-workers-come-from-agra-to-mathura-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: अब आगरा जाना नहीं, मथुरा में ठिकाना नहीं, मंझधार में फंसे चिकित्साकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: अब आगरा जाना नहीं, मथुरा में ठिकाना नहीं, मंझधार में फंसे चिकित्साकर्मी
Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:48 AM IST
सार
आगरा में रहने वाले कई चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं वार्ड ब्वाय मथुरा ड्यूटी करने के लिए आते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रहने वाले मथुरा में तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी लॉकडाउन के दौरान मंझधार में फंस गए हैं। लॉकडाउन के दौरान भी आगरा अपडाउन कर रहे इन स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई थी और सीएमओ ने जिला मुख्यालय छोड़ने पर नोटिस जारी किया था।
बृहस्पतिवार को यह मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची रही। आगरा जाने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के पास मथुरा में रुकने का कोई ठिकाना नहीं है। आगरा अब जा नहीं सकते। यह कर्मचारी दिनभर रुकने की वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने में जुटे रहे। हालांकि अब इस मामले में कोई अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है।
मथुरा के सीएमओ कार्यालय में तैनात चिकित्सक और कर्मचारियों के साथ ही जिला अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन, महिला जिला अस्पताल के अलावा बलदेव सहित कई सीएचसी पर तैनात चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं वार्ड ब्वाय आगरा में रहकर मथुरा अपनी ड्यूटी करने के लिए आते हैं।

Trending Videos
चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल
पहले मामला दबा रहा, लेकिन आगरा में लगातार कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद मथुरा ड्यूटी करने आ रहे चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिलाधिकारी के कड़े रुख के बाद सीएमओ ने सभी को नोटिस जारी कर सभी को मथुरा रहने के आदेश दिए। कई चिकित्सकों को मंगलवार और बुधवार को नोटिस मिल भी गए।
सीएमएस डॉ. आरएस मौर्य ने बताया कि आगरा में रहने वाले चिकित्सकों को हमने नोटिस जारी करते हुए उन्हें मथुरा में ही रहने के आदेश दिए हैं। कई डॉक्टरों के सामने यहां रहने और खाने की समस्या सामने आ रही है। चिकित्सक अपने निवास के लिए स्थान भी खोज रहे हैं। जल्द ही अधिकारियों के आदेशों का पालन कराया जाएगा।
आगरा में करते हैं प्राइवेट प्रैक्टिस
सरकार से वेतन लेकर मथुरा में नौकरी करने वाले कई चिकित्सक आगरा में प्राइवेट प्रैक्टिस भी करते हैं। जानकारी के अनुसार कई चिकित्सक मथुरा अपनी ड्यूटी करने के बाद शाम को आगरा के या तो अपने घर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं या फिर निजी अस्पतालों में सेवाएं देते हैं।