{"_id":"5ec951ac8ebc3e907234b5ea","slug":"coronavirus-update-in-agra-new-cases-found-death-and-hotspot-areas-list-revised","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना से एक और मौत, आज मिले आठ नए मामले, पांच इलाके हॉटस्पॉट सूची से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना से एक और मौत, आज मिले आठ नए मामले, पांच इलाके हॉटस्पॉट सूची से बाहर
Sat, 23 May 2020 10:09 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 23 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे बड़े हॉटस्पॉट आगरा में अब भी हालात पूरी तरह नियंत्रण में नहीं हैं। शनिवार को आगरा में एक और संक्रमित की मौत हो गई, जिससे जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।
विज्ञापन
वहीं आज ही जिले में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले भी सामने आए। अब आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 851 हो गई है, जिसमें से अब तक 722 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, 98 मरीजों का अब भी उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शनिवार को पांच हॉटस्पॉट समेत कुल 31 इलाकों को हॉटस्पॉट की सूची से बाहर किया गया है। अब जिले में कुल 36 हॉटस्पॉट सक्रिय हैं।
विज्ञापन