फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update Agra Mayor makes emotional appeal to CM Yogi Adityanath

Coronavirus: 'मेरे शहर को बचा लीजिए...' आगरा के महापौर ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

Sun, 26 Apr 2020 04:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Apr 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Update Agra Mayor makes emotional appeal to CM Yogi Adityanath
महापौर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री योगी से की अपील - फोटो : अमर उजाला
'मेरा आगरा संकट में है। आगरा को बचाने के लिए कड़े निर्णय लेने की जरूरत है। आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि मेरे आगरा को बचा लीजिए, बचा लीजिए...ये मजमून महापौर नवीन जैन के उस पत्र का है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 21 अप्रैल को लिखा। यह पत्र शनिवार को वायरल हो गया। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस से जूझ रही ताजनगरी में दूध-सब्जी समेत चिकित्सा सुविधाओं की दिक्कतों के कारण लोगों की परेशानी पर महापौर नवीन जैन ने यह मार्मिक पत्र लिखा। महापौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री व आगरा जिला प्रभारी दिनेश शर्मा से स्पष्ट कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने में स्थानीय प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि स्थानीय प्रशासन द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्र में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में कई दिनों तक जांच नहीं हो पा रही है, ना ही वहां मरीजों के लिए भोजन एवं पानी का उचित प्रबंधन किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल में कोरोना मरीजों को छोड़ अन्य मरीजों को नहीं देखा जा रहा है, स्थिति विस्फोटक हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'इलाज के अभाव से मर रहे लोग'

महापौर का कहना है कि डायलिसिस, अन्य जांचें व समुचित इलाज ना मिलने से मरीज मर रहे हैं, जिसका उदाहरण सिकंदरा निवासी आरबीसी पुंडीर हैं। दवा न मिलने के कारण लोग परेशान हैं। निजी अस्पताल बंद है और जो मरीज गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है, उनका उपचार भी नहीं हो पा रहा है।   

फेल है डोर स्टेप डिलीवरी, फेल है प्रशासन

महापौर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री योगी से कहा है कि डोर स्टेप डिलीवरी के प्रशासन के दावे खोखले निकले। अफसर कोई व्यवस्था नहीं बना सके। आगरा के सीएमओ जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को नहीं संभाल पा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारी अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। केवल 15-20 मिनट के लिए फोटोग्राफी कराने के उद्देश्य से बाहर निकलते हैं, जिससे रिकॉर्ड रखा जा सके। ऐसे अफसरों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed