फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus news update in hindi health survey of 2.32 lakh homes completed in Agra

राहत की खबर: आगरा में 2.32 लाख घरों का स्वास्थ्य सर्वे पूरा, एक भी जगह कोरोना संक्रमित नहीं

Wed, 25 Mar 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Mar 2020 12:09 AM IST
सार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना मरीज मिलने के बाद 20 दिन में स्वास्थ्य सर्वे पूरा किया। इस दौरान एक भी जगह संक्रमित नहीं मिला।  

विज्ञापन
coronavirus news update in hindi health survey of 2.32 lakh homes completed in Agra
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 दिनों में 232952 घरों पर पहुंचकर लोगों की सेहत का हाल जाना था। इसमें 1787 टीम लगाई गईं थी। 
विज्ञापन


टीमों ने बुखार, जुकाम-खांसी और विदेश यात्रा की जानकारी कर रिपोर्ट बनाई। राहत की बात यह रही कि एक भी जगह कोई संक्रमित नहीं मिला। 11 दिन से कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने खंदारी क्षेत्र और आगरा कैंट क्षेत्र की 26 कॉलोनियों में सर्वे किया था। टीम ने मरीजों के घर के आसपास छह किमी के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में कोरोना वायरस के लक्षणों का आकलन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से विदेश यात्रा से लौटे लोगों की एहतियातन नमूने लेकर जांच भी कराई, लेकिन सभी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी भेज दी है। 

स्वास्थ्य सर्वे के नोडल प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि टीमों ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथों को सैनिटाइज और खांसते-छींकते वक्त रुमाल का उपयोग करने के लिए जागरूक भी किया। 

राहत की बात यह भी है कि रेलवे अधिकारी की कोरोना संक्रमित बेटी की तबीयत में सुधार है। कुल आठ मरीज मिले थे। सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 11 दिनों में कोई नया मामला नहीं मिला है। 
 

40 और की रिपोर्ट निगेटिव

सोमवार को कोरोना वायरस की आंशका पर लिए गए सभी 40 नमूनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उधर, आइसोलेशलन वार्ड में भर्ती किए छह लोगों को घर भेज दिया गया। इन्हें 14 दिन तक क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं। 17 के नमूने लेकर जांच कराने लखनऊ भेज दिए हैं। 

मंगलवार को जिला अस्पताल में 44 लोग कोरोना वायरस की आंशका जताते हुए नमूना देने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने इनकी केस हिस्ट्री पूछते हुए 17 के नमूने लिए हैं। इनमें पांच लोग विदेश यात्रा से लौटे थे, जिनको रैपिड रिस्पांस टीम लेकर आई थी। इनको एहतियातन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया है। 

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि लगातार नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। यह लोगों की जागरूकता का भी असर है। सभी लोगों से अपील है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। इससे ही कोरोना वायरस से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed