फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Mathura Latest Updates Five People Test Positive For Covid

मथुरा: कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, 10 नए मरीज भी मिले, अब तक 319 संक्रमित

Mon, 29 Jun 2020 01:29 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jun 2020 01:29 PM IST
सार

  • रिफाइनरी की महिला कर्मचारी की भी रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट

विज्ञापन
Coronavirus Mathura Latest Updates Five People Test Positive For Covid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण से रविवार को एक वृद्ध की मौत हो गई। साथ ही 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें रिफाइनरी की महिला कर्मचारी भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से चार केस ही संक्रमितों की सूची में शामिल किए हैं, अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 319 हो गई है। वहीं मृतकों की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन


31 वर्षीय महिला की तबियत बिगड़ने के बाद प्राइवेट लैब में जांच कराई गई थी। शनिवार रात आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मांट क्षेत्र के दीवाना में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। शहर के प्रकाश नगर में युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही मथुरा में रह रहे भरतपुर निवासी युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन



गोवर्धन के गांव देवसेरस में पांच दिन पूर्व परिवार के साथ दिल्ली से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के दिल्ली से आने की सूचना मिलने पर 24 जून को जांच के लिए सैंपल लिया गया था। जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को आइसोलेट किया गया है, जबकि उसके अन्य सात परिवारीजनों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। खंड विकास अधिकारी ब्रजबिहारी त्रिपाठी ने बताया कि देवसेरस में कोरोना पॉजिटिव महिला के घर के आसपास के एरिया को सील कराया गया है। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

बलदेव के नाहरगढ़ी में निकला संक्रमित

बलदेव के गांव नाहर गढ़ी में गुजरात से 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकलने से क्षेत्र में खलबली है। मरीज को तत्काल केएम हॉस्पिटल भेज दिया गया। परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। नए मरीज मिलने से जिले में अब संक्रमितों की संख्या 319 हो गई है। 

जेल में 50 बंदियों के लिए सैंपल, जांच को भेजे  

शहर के नर्सिंग होम, अस्पताल, फल-सब्जी विक्रेताओं और रोडवेज बस चालकों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जेल में निरुद्ध बंदियों के भी रैंडम सैंपल लिए हैं। इस दौरान टीम ने 50 बंदियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed