फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus lockdown violation cases in agra

आगरा: लॉकडाउन के उल्लंघन पर 45 दिन में 1529 मुकदमे, 535 लोगों की गिरफ्तारी

Sat, 09 May 2020 12:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 May 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown violation cases in agra
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में लॉकडाउन में जहां सख्ती की जा रही है, वहीं लोग उल्लंघन भी कर रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस मुकदमे दर्ज कर रही है। 45 दिन के लॉकडाउन में उल्लंघन करने पर तकरीबन 3500 लोगों के खिलाफ 1529 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 535 लोगों को पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देहात तक के इलाकों में पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने में लगी है। इसके लिए 200 से अधिक स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। सबसे ज्यादा सख्ती एमजी रोड पर की जा रही है। 
विज्ञापन



इसके अलावा सदर, ताजगंज, एत्माद्दौला, सिकंदरा, जगदीशपुरा, रकाबगंज, न्यू आगरा, हरीपर्वत, छत्ता, मंटोला, कोतवाली, एमएम गेट, नाई की मंडी क्षेत्र में पुलिस अलग अलग इलाकों में चेकिंग करने में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामले

सबसे ज्यादा मुकदमे सदर क्षेत्र में दर्ज हुए। यहां पर लॉकडाउन के उल्लंघन में लोग आगे रहे। इसके बाद हरीपर्वत और छत्ता में दर्ज हुए। पुलिस ने घरों पर एफआईआर की कापी तक चस्पा कीं। अब तक पुलिस ने 1529 मुकदमे, लगभग 3500 लोगों के खिलाफ दर्ज किए हैं। 535 को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। 

मास्क न लगाने पर मुकदमा 
जोमैटो कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय बिना मास्क और अनुमति के डिलीवरी करने जा रहा था। बसई बैरियर पर पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया। पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया। वहीं बाइक के कागजात नहीं दिखाने पर सीज कर दी गई। 

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि जोमैटो का कर्मचारी बसई कलां निवासी उमेश बिना अनुमति के कंपनी के ओर से डिलीवरी कर रहा था। मास्क भी नहीं था। बाइक के कागजात भी नहीं थे। इस पर लॉकडाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed