{"_id":"5eb3abcf805c5d270232b43d","slug":"coronavirus-lockdown-factories-may-start-soon-in-the-rural-area-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: देहात क्षेत्र में जल्द शुरू हो सकते हैं कारखाने, डीएम ने कहा- योजना बना रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: देहात क्षेत्र में जल्द शुरू हो सकते हैं कारखाने, डीएम ने कहा- योजना बना रहे हैं
Thu, 07 May 2020 12:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 May 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा शहर के बाहर हॉटस्पॉट को छोड़कर पूरे देहात में जल्द ही छोटे-बड़े कारखाने शुरू हो सकते हैं। प्रशासन इसका खाका खींच रहा है। इसके लिए जिला उद्योग केंद्र, श्रम विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शहर हॉटजोन है, इसलिए छूट सिर्फ देहात में दी जाएगी। देहात के जिन इलाकों में एक-दो पॉजिटिव केस हैं, वहां 500 मीटर सीमा के बाहर अनुमति होगी।
शहर में 24 हॉटस्पॉट हैं। इनके अलावा 18 गांव हॉटस्पॉट हैं। इन 42 जगहों पर फिलहाल पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यहां कोई काम-धंधा शुरू नहीं होगा। इन इलाकों में रहने वाले श्रमिक भी बाहर कारखानों में काम के लिए नहीं जा सकेंगे। जो कारखाने खुलेंगे, वहां 33 प्रतिशत स्टाफ ही काम करेगा। इसके बाद प्राइवेट कंपनियों, बाजारों को भी जल्द राहत दी जाएगी।

यहां रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
शहरी क्षेत्र
शहर के संक्रमित क्षेत्रों में मंटोला-ढोलीखार, वजीरपुरा-गांधीनगर, ताजगंज, कमला नगर, खंदारी, खटीकपाड़ा-चित्रा टॉकीज-एसएनएमसी, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, धूलियागंज, सीता नगर-नरायच, शाहदरा, आजमपाड़ा, विभव नगर, शाहगंज, भगवान टॉकीज, मदिया कटरा, तोपखाना-राजामंडी, छीपीटोला, दयालबाग, सदर बाजार-नौलक्खा, नामनेर, मारुति एस्टेट, मुस्तफा क्वार्वटर, सिकंदरा शामिल है।
ग्रामीण क्षेत्र
ग्रामीण क्षेत्रों में फतेहपुर सीकरी में पूरा कस्बा, ददुकरा, ओलेंडा और करोधना कला, देवरी रोड पर नगला कली, बाह में बड़ा गांव, अछनेरा में मई गांव, बरौली अहीर में रजरई, शास्त्रीपुरम, ग्वालियर रोड पर ककुआ, बिचपुरी में टपरा गांव, अछनेरा में अरसेना, खंदौली में धौर्रा, एत्मादपुर में आहरन, मलपुरा में जारुआ कटरा, बमरौली कटारा में झारपुरा। इन क्षेत्रों में 500 मीटर की परिधि में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।