फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के 11 नए मरीज मिले, चार साल की बच्ची भी संक्रमित
जिले में अब तक 463 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें 324 ठीक हो गए हैं। 20 की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में रविवार रात कोरोना वायरस के 11 और नए केस सामने आए। इनमें तीन प्रवासी समेत एक चार साल की बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिली है। रिपोर्ट आने के बाद सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। इनमें 324 ठीक हो चुके हैं, 20 की मौत हो चुकी है।
सुहागनगरी में एक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने दंपती की रेंडम जांच कराई थी। जैन नगर में 14 साल का किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है। किशोर के चाचा एक सप्ताह पूर्व कोरोना संक्रमित मिले थे। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने पर किशोर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
टूंडला के गांव नगला कुम्हरान में फिर से संक्रमित मिलना शुरू हो गए। सर्वे टीमों की जांच में 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। खैरगढ़ के गांव लालई में कोरोना का एक केस मिला है। यहां दिल्ली से आई चार साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बच्ची प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन थी। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। शिकोहाबाद के टीचर कॉलोनी में एक युवक संक्रमित मिला है। युवक दिल्ली की निजी कंपनी में कार्य करता है। एक सप्ताह पूर्व वो दिल्ली से अपने घर आया था। अरांव क्षेत्र के गांव कंथरी में भी कोरोना संक्रमित मिला है।
आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, दो और संक्रमितों ने तोड़ा दम, सात नए मरीज मिले
महावीर नगर गली नंबर छह में कोरोना संक्रमण का एक मामला और बढ़ गया है। यहां विगत दिनों संक्रमित मिले अधिवक्ता की पत्नी की रिपोर्ट अब पॉजिटिव आई है। महावीर नगर को सील कर दिया गया है। कबीर नगर में एक और मरीज मिला है। यहां पर 45 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला का ऑपरेशन होना था। इस पर महिला ने कोरोना की जांच कराई थी।
एकाउंटेंट सैफई में मिला कोरोना संक्रमित
दो बार ट्रॉमा सेंटर से लौटाया, नोएडा में निकला पॉजिटिव
मक्खनपुर के गांव भामई में रहने वाले किसान को सांस लेने में तकलीफ थी। किसान ने बताया कि वो दो बार सरकारी ट्रॉमा सेंटर में कोरोना जांच कराने गया था लेकिन उसे लौटा दिया गया। इस पर उसने नोएडा के एक निजी अस्पताल में जाकर कोरोना की जांच कराई। नोएडा में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अब मरीज को भामई गांव से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।