{"_id":"5eef89e28ebc3e43323651c2","slug":"coronavirus-latest-update-news-two-more-death-of-covid-patient-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, दो और संक्रमितों ने तोड़ा दम, सात नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, दो और संक्रमितों ने तोड़ा दम, सात नए मरीज मिले
Mon, 22 Jun 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:15 AM IST
सार
जिले में अब तक 1139 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 937 मरीज ठीक हो गए हैं। 125 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। रविवार को दो और संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतक संख्या 77 हो गई है। जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, सात नए मरीज मिलने से संक्रमितों का आंकड़ा 1139 पर पहुंच गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज मधुमेह से पीड़ित थे, जबकि शाहगंज निवासी 54 वर्षीय संक्रमित मरीज गंभीर सांस रोगी था। संक्रमित होने के बाद दोनों को जीवन रक्षक उपकरण प्रदान किए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार को सात नए मरीज भी मिले हैं। आठ मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक 1139 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 937 मरीज ठीक हो गए हैं। अभी शहर के अलग-अलग अस्पताल में 125 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

दो साल का बच्चा भी संक्रमित
नए संक्रमित मरीजों में राजपुर चुंगी निवासी दो साल का बच्चा भी है। बोदला सराय निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और शमसाबाद बांस मोया गांव निवासी 91 वर्षीय बुजुर्ग को सांस की तकलीफ होने पर जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले।
शहर के प्रताप नगर निवासी 73 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हो गए। जगदीशपुरा निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति क्षेत्र में सर्विलांस के दौरान संदिग्ध लक्षण मिलने पर जांच में संक्रमित मिले।
ये भी पढ़ें: कोरोना काल में खुद को ऐसे रखें स्वस्थ, अमर उजाला के शिविर में योगाचार्य ने बताए आसन
पुलिस लाइन के पास रहने वाले 49 वर्षीय व्यक्ति में भी संक्रमण के लक्षण की जांच पर सैंपल लिए। इनमें भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीजों के परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। इन इलाकों में बैरीकेडिंग कर घर-घर सर्वे शुरू होगा।