{"_id":"5f0325548ebc3e431a3b27b3","slug":"coronavirus-latest-update-people-violating-unlock-2-guidelines-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, फिर भी बाजारों में ऐसा है आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, फिर भी बाजारों में ऐसा है आलम
Tue, 07 Jul 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:02 AM IST
सार
- गोविंद गंज सब्जी मंडी, घीया मंडी, छत्ता बाजार, भरतपुर गेट के बाजारों में उमड़ी भीड़
- न सामाजिक दूरी का पालन, न लगा रहे मास्क, प्रशासन की लापरवाही बन सकती है मुसीबत
विज्ञापन
बाजार में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कान्हा की नगरी मथुरा में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। संक्रमित मरीज रोज दहाई के आंकड़े में मिल रहे हैं। संख्या 400 पार कर चुकी है। वहीं, बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन फेल साबित हो रहा है। लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगाए नजर आ रहे हैं। इस स्थिति में संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
अनलॉक-2 के दौरान तय दिनों में बाजार खोले जा रहे हैं। लोग खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की जा रही है, लेकिन इस अपील का कोई असर दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन
सोमवार को गोविंद गंज सब्जी मंडी, घीया मंडी, कोतवाली रोड, छत्ता बाजार, भरतपुर गेट के बाजारों में भीड़ रही। भरतपुर गेट क्षेत्र में दुकानों पर महिलाओं की भीड़ थी। दुकानदार ने ग्राहकों को उचित दूरी पर खड़ा करने का कोई इंतजाम नहीं किया था। ग्राहक मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। यही हाल गोविंद गंज में रहा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने यह कहा
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाजार खोलने की व्यवस्था की गई है, लेकिन कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से लगातार अपील की जा रही है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जिले में सभी प्रमुख बाजार समेत सभी हॉटस्पॉट पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। वाहनों को बाजारों में जाने से रोका गया है। पुलिस की टीमें बाजारों में गश्त कर रही हैं। किसी को भी नियम नहीं तोड़ने दिए जाएंगे।
संबंधित खबर: मथुरा में कोरोना का कहर, एक ही दिन में पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सहित सात की मौत, 31 मरीज मिले
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि जिले में सभी प्रमुख बाजार समेत सभी हॉटस्पॉट पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। वाहनों को बाजारों में जाने से रोका गया है। पुलिस की टीमें बाजारों में गश्त कर रही हैं। किसी को भी नियम नहीं तोड़ने दिए जाएंगे।
संबंधित खबर: मथुरा में कोरोना का कहर, एक ही दिन में पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सहित सात की मौत, 31 मरीज मिले